ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय

Home / news / जेडीयू नेता की पुलिस कस्टडी में मौत, सीएम नीतीश के गृह जिले में...

जेडीयू नेता की पुलिस कस्टडी में मौत, सीएम नीतीश के गृह जिले में खाकी पर सवाल

12-Jul-2019 12:55 PM

By 5

NALANDA : पुलिस कस्टडी में जेडीयू नेता की मौत के बाद जिले में सनसनी फैल गई है। गुरुवार की शाम नगरनौसा थाने की हाजत में बंद गणेश रविदास की मौत हो गई। गणेश रविदास जदयू महादलित प्रकोष्ठ का प्रखंड अध्यक्ष थे। नगरनौसा थाने की पुलिस ने एक लड़की के अपहरण के मामले में पूछताछ के लिए गणेश रविदास को हिरासत में लिया था। हालांकि गणेश रविदास अपहरण के मामले में आरोपित नहीं थे लेकिन बावजूद इसके पुलिस ने उनको पूछताछ के लिए बुलाया था। गणेश रविदास की मौत को पुलिस आत्महत्या बता रही है। पुलिस का कहना है कि गणेश रविदास में थाने की हाजत में खुदकुशी की है। गणेश रविदास सैदपुरा गांव निवासी देवनंदन रविदास के पुत्र थे। मुख्यमंत्री के गृह जिले में उनकी ही पार्टी के पदाधिकारी की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस एक तरफ जहां जेडीयू नेता की मौत को आत्महत्या बता रही है तो वहीं दूसरी तरफ लोग पुलिस कस्टडी में गणेश रविदास को थर्ड डिग्री टॉर्चर दिए जाने की बात कह रहे हैं। गुरुवार देर शाम हुई इस घटना के बाद आईजी, डीआईजी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने नगरनौसा थाना पहुंचकर मामले की छानबीन की है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए देर रात से ही नगरनौसा में भारी पुलिस बल का इंतजाम किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। नालंदा से प्रणय राज की रिपोर्ट