ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

JDU के राष्ट्रीय महासचिव धनंजय सिंह को 7 साल की सजा, कुछ दिन पहले ही लोकसभा चुनाव लड़ने का किया था ऐलान

06-Mar-2024 06:08 PM

By First Bihar

DESK: 2020 में नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर के अपहरण और रंगदारी मांगे जाने के मामले में जौनपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बाहुबली धनंजय सिंह को 7 साल की सजा सुनाई है। साथ में जुर्माना भी लगाया है।


 बता दें कि जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव धनंजय सिंह ने जौनपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर रखा था। इससे पहले पिछले विधानसभा चुनाव में धनंजय सिंह ने जदयू के टिकट पर किस्मत आजमाया था लेकिन सफलता नहीं मिली। धनंजय सिंह पर नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर का अपहरण कर धमकी देने और रंगदारी मांगने का आरोप साबित हुआ है। एक दिन पहले मंगलवार को विशेष न्यायाधीश एमपीएमलए कोर्ट शरद त्रिपाठी ने मामले पर सुनवाई करते हुए धनंजय सिंह को दोषी करार दिया था धनंजय के साथ ही उनके साथी को भी सात साल की सजा और दो लाख जुर्माना लगाया गया है। अब धनंजय सिंह को दोबारा जेल भेज दिया गया। 


हिस्ट्रीशीटर रहे धनंजय सिंह पर पहले से कई आपराधिक मामले चल रहे हैं लेकिन पहली बार उन्हें किसी मामले में सजा सुनाई गई। बता दें कि वो कई बार विधायक रह चुके हैं और 2004 में बसपा के टिकट पर सांसद भी चुने गए थे। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में खड़ा होने की भी घोषणा कर रखी थी। लेकिन उनसे इस सपने पर आज पानी फिर गया। बता दें कि दो साल या इससे ज्यादा की सजा पाने वाले चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। धनंजय सिंह को सात साल की कैद की सजा सुनाये जाने के बाद यह चर्चा होने लगी है कि अब वो चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।