ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / जेडीयू के पूर्व विधायक से लाखों की ठगी, इस काम के लिए मांगे...

जेडीयू के पूर्व विधायक से लाखों की ठगी, इस काम के लिए मांगे थे पैसे; अब पुलिस से मांगी मदद

18-Dec-2023 09:58 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार की सत्ता में काबिज जदयू के पूर्व एमएलसी से रणविजय कुमार सिंह से ठगी की गई है। जिसके बाद अब उन्होंने इस मामले में गर्दनीबाग थाना में दिल्ली के रहने वाले तीन युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया है। उनके इस शिकायत के बाद सियासी गलियारों में इस घटना की चर्चा ने काफी जोड़ पकड़ लिया है। हर कोई यह जानने में लगा हुआ है आखिर उन्हें कैसे ठग का शिकार बनाया गया। 


दरसअल, जदयू के पूर्व एमएलसी रणविजय कुमार सिंह अनिसाबाद पुलिस कालोनी में रहते हैं। रणविजय सिंह भोजपुर के बिहिया में पॉलीटेक्निक कालेज चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि ये लोग फर्नीचर का व्यवसाय करते हैं। इन लोगों ने हमसे करार किया था कि कॉलेज में ये फर्नीचर सप्लाई करेंगे। इसके एवज में 60 लाख रुपया दिया गया था। लेकिन, पैसा देने के बाद भी फर्नीचर नहीं दिया गया। उन्होंने पुलिस को कुछ साक्ष्य भी दिया है। 


वहीं, एमएलसी के शिकायत के बाद गर्दनीबाग थाने की पुलिस केस दर्ज कर ली है और मामले की छानबीन कर रही है। एमएलसी ने  गर्दनीबाग थाना में दिल्ली के रहने वाले हर्ष मदान, रूबी मदान और उत्कर्ष मदान के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रणविजय ने पुलिस को बताया कि 2019 में उन्हें कॉलेज के लिए फर्नीचर की आवश्यकता हुई। इसी दौरान हर्ष मदान और उनके फर्म से संपर्क हुआ। इसके बाद उन्होंने 60 लाख रुपए का भुगतान भी कर दिया। जिसके बाद 15 जनवरी 2020 तक फर्नीचर डिलीवर करने का एग्रीमेंट बना था।


उधर, अब इस पुरे मामले के साढ़े तीन साल बाद भी फर्नीचर डिलीवर नहीं हुआ। उन्होंने पुलिस से कहा कि अब फोन करने पर तीनों आरोपित उन्हें धमकाते हैं और झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हैं। अब शिकायत के बाद फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। पुलिस इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस भी संपर्क स्थापित कर सकती है।