ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च

Home / news / JDU के पूर्व MLC ने यौन शोषण के आरोप पर दी सफाई, ना...

JDU के पूर्व MLC ने यौन शोषण के आरोप पर दी सफाई, ना महिला से कभी मिला और ना जानता हूं

06-Jul-2020 12:48 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के पूर्व विधान पार्षद और खगड़िया के जिलाध्यक्ष सोनेलाल मेहता के ऊपर यौन शोषण का आरोप लगा है. एक महिला ने आरोप लगाया है कि सोनेलाल मेहता ने 2008 में उनके साथ शादी की और फिर लगातार उसका यौन शोषण किया. पूर्व एमएलसी पर आरोप लगने के बाद सियासी गलियारे में बवाल मच गया है, लेकिन अब सोनेलाल मेहता इस मामले में सफाई देने के लिए खुद सामने आए हैं.

सोनेलाल मेहता ने सफाई देते हुए फर्स्ट बिहार झारखंड से खास बातचीत की है. सोनिया ने कहा है कि उनके खिलाफ राजनीतिक मकसद से बड़ी साजिश रची गई है. जिस महिला को वह जानते तक नहीं उसके द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए हैं. सोनेलाल मेहता ने कहा है कि पार्टी से जुड़े नेता अशोक सिंह लगातार उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं इस बात की जानकारी उन्होंने जेडीयू नेतृत्व को भी दे दी है. सोनेलाल मेहता ने कहा कि अशोक सिंह ने उस महिला को खड़ा किया करके मुझे फंसाने के लिए झूठा आरोप लगा दिया. उन्होंने कहा कि ये अशोक सिंह की चाल है. उसे पार्टी से निष्कासित भी कर दिया गया है, लेकिन वो मुझे बदनाम कर रहा है. वो मेरी छवी इसलिए खराब कर रहा है ताकि मुझे दोबारा विधान परिषद में मौका न मिले. उन्होंने कहा कि शुरू से ही अशोक सिंह उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहा है. 

बता दें कि एक महिला ने पूर्व एमएलसी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 12 साल तक उसके साथ यौन शोषण किया. आरोप लगाने वाली महिला ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखते हुए न्याय की गुहार लगाई है. पूर्व एमएलसी सोनेलाल मेहता के ऊपर आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि जेडीयू नेता ने 2008 में उसके साथ तारापीठ मंदिर में शादी की थी और इस बात का भरोसा दिया था कि वह पूरे सम्मान के साथ उसे घर ले जाएंगे. लेकिन 12 साल गुजर जाने के बावजूद सोनेलाल मेहता ने पीड़िता को पत्नी वाला सम्मान का दर्जा नहीं दिया. सोनेलाल मेहता जब एमएलसी बने तो उन्होंने दो बार मुझे अपने साथ रखा एक बार अपने सरकारी आवास के स्टाफ क्वार्टर में भी कुछ दिनों के लिए ले जा कर रखा, लेकिन बाद में उन्होंने दूरी बना ली. धीरे-धीरे सोनेलाल मेहता ने फोन उठाना भी बंद कर दिया और अब वह उसके साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहते हैं. जिसके बाद महिला ने न्याय की गुहार लगाई  है.