ब्रेकिंग न्यूज़

आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम

Home / news / जदयू के पूर्व MLC ने पार्टी से दिया इस्तीफा, कहा - मुख्यमंत्री नीतीश...

जदयू के पूर्व MLC ने पार्टी से दिया इस्तीफा, कहा - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब हमारी जरूरत नहीं, फ़ोन करने पर नहीं मिलता जवाब

29-Nov-2024 02:09 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार विधानसभा उपचुनाव के बाद सत्तारूढ़ एनडीए को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, इस गढ़बंधन के पूर्व एमएलसी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह जदयू के नेता है और इनका नाम रामेश्वर महतो है। इन्होंने कहा है कि मुझे ऐसा महसूस किया कि अब हमारे जैसे लोगों की पार्टी के अंदर कोई जगह नहीं है और पार्टी को हमारी जरूरत नहीं है। 


जदयू के अंदर अब हम जैसे लोगों की कोई पूछ नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिन लोगों को पार्टी के अंदर आगे का कामकाज देखने की जिम्मेदारी होती है वह लोग इग्नोर करते हैं। जब हम फोन करते हैं तो फोन का जवाब नहीं दिया जाता है। कोई बात तक नहीं करता है तो ऐसे में पार्टी के अंदर रहने से क्या  फायदा है?


इसके आगे उन्होंने कहा कि जिन लोगों के हाथ में आज पार्टी है वह कार्यकर्ता को कोई महत्व ही नहीं देते। हालांकि मैं आज भी कहता हूं कि नीतीश कुमार जैसा कोई नेता कभी कोई था और ना ही आगे कभी कोई होगा। लेकिन कुछ लोगों को गुमराह करके अपने फायदे के लिए पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। 


इसके अलावा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के अगल-बगल में जो लोग बैठते हैं वह लोग मुख्यमंत्री जी को गुमराह करते रहते हैं। वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सही बात बताते ही नहीं है। इसलिए मैं आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री जी पर कुछ लोगों ने अपना हक़ जमा लिया है उनके पास चीज़ सही तौर पर जाती नहीं है और इससे हर किसी को नुकसान हो रहा है। 


इधर, आगे की रणनीति को लेकर कहा कि अब हमें कहां जाना है या नहीं जाना है यह जनता तय करेगी हम जनता के बीच जाएंगे और जनता जो हमें कहे कि हम वही करेंगे। समाज के बीच जाएंगे और वहां अपना संपर्क सा देंगे उसके बाद जो भी निर्णय होगा वह निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल इतना ही कहना है कि हमने जदयू छोड़ दिया है और अब आगे जनता के बीच जाकर उनकी सेवा सीधे तौर करने का फैसला किया है।