बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला
24-Apr-2021 09:11 PM
PATNA : नीतीश सरकार में उद्योग और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रह चुके जेडीयू नेता जय कुमार सिंह का भीषण एक्सीडेंट हो गया है. इस बड़े हादसे में पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह को काफी चोटें आई हैं. उनके गार्ड का हाथ टूट गया है. दोनों को इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
बिहार सरकार के पूर्व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नेता जय कुमार सिंह की गाड़ी का एक्सीडेंट रोहतास जिले के दावथ प्रखंड में हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक दावथ प्रखंड के मालियाबाग में यह घटना हुई है. इस हादसे में जेडीयू के नेता को काफी गंभीर चोट लगी है. जानकारी मिली है कि उनके गार्ड को सबसे ज्यादा चोट लगी है. गार्ड का हाथ भी टूट गया है. ड्राइवर को भी चोट लगने की बात सामने आ रही है. हालांकि इस घटना में इन सब की जान बाल-बाल बची.
जनता दल यूनाटेड के युवा नेता ने फर्स्ट बिहार झारखंड को जानकारी दी कि पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह अपने क्षेत्र में निकले हुए थे. इस दौरान उनकी गाड़ी में किसी दूसरी गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे पूर्व मंत्री की गाड़ी अनियंत्रित हो गई. बताया जा रहा है कि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. फिलहाल जय कुमार सिंह और उनके गार्ड का इलाज भोजपुर जिले के आरा शहर में कराया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक रोहतास जिले में प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी पूर्व मंत्री और घायल गार्ड को आरा के जानेमाने डॉक्टर कन्हैया सिंह के यहां भर्ती कराया गया. जहां दोनों का इलाज और एक्स-रे कराया गया.
इस घटना के बाद पूर्व मंत्री ने बताया कि "सड़क दुर्घटना में मेरी गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गयी. जिसमें मुझे सर पर चोट आई है और अभी कुशलतापूर्वक हूँ. हमारे अंगरक्षक चोटिल हो गए, जिस में उनका हाथ टूट गया, जो दु:खद है. जब तक पूर्ण रूप से ठीक नहीं हो जाता, जब तक किसी सार्वजनिक समारोह में शामिल नहीं हो सकता."