Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
24-Mar-2024 12:30 PM
By First Bihar
PATNA : जेडीयू ने लोकसभा चुनाव में अपने 16 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया. पार्टी ने अपने दो सीटिंग सांसदों का टिकट काट दिया है. सीतामढी से सुनील कुमार पिंटू और सिवान से कविता सिंह बेटिकट कर दी गयी हैं. जेडीयू के 16 उम्मीदवारों में 5 अति पिछड़े, 6 पिछड़े, 3 सवर्ण, एक दलित और एक मुसलमान शामिल हैं.
जेडीयू कार्यालय में आय़ोजित प्रेस कांफ्रेंस में आज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने उम्मीदवारों के नाम का एलान किया. देखिये किस सीट से किसे टिकट मिला है.
वाल्मिकीनगर- सुनील कुमार
शिवहर-लवली आनंद
सीतामढ़ी-देवेश चंद्र ठाकुर
झंझारपुर-रामप्रीत मंडल
सुपौल-दिलेश्वर कामत
कटिहार-दुलालचंद
पूर्णिया-संतोष कुशवाहा
मधेपुरा-दिनेश चंद्र यादव
गोपालगंज-आलोक कुमार सुमन
सिवान-विजयलक्ष्मी कुशवाहा
भागलपुर-अजय कुमार मंडल
बांका-गिरधारी यादव
मुंगेर-राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह
नालंदा-कौशलेंद्र कुमार
जहानाबाद-चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी
किशनगंज-मुजाहिद आलम उर्फ मास्टर मुजाहिद
बीजेपी से बात कर सूची बनायी
प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने बताया कि बीजेपी से बात चीत कर जेडीयू ने उम्मीदवारों की सूची जारी की है. संजय झा ने कहा कि भाजपा भी आज अपने उम्मीदवारों का नाम जारी करेगी. दोनों पार्टियों ने आपस में बात कर पूरी सूची तैयार की है.
वहीं, जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि एनडीए एकजुट है. सीटों के बंटवारे से लेकर उम्मीदवारों के चयन में कहीं कोई विवाद नहीं हुआ. दूसरी ओर जो महागठबंधन है उसमें सिर फुटव्वल की स्थिति है. कोई सिंबल लेकर भाग रहा है तो कोई सीट बंटवारे के लिए गिड़गिड़ा रहा है. इससे साफ है कि एनडीए बिहार में 40 की 40 सीट जीतने वाली है.