Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला
11-Oct-2020 03:09 PM
PATNA : जनता दल यूनाइटेड के बाहुबली विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ़ पप्पू पांडेय के भाई को कोर्ट से पैरोल मिल गया है. जेपी यादव ट्रिपल हत्याकांड मामले में कई दिनों से अपने बेटे के साथ जेल में बंद कुचायकोट के जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय के भाई कुख्यात सतीश पांडेय अब जेल से बाहर आ गए हैं.
कुचायकोट के बाहुबली विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय के भाई कुख्यात सतीश पांडेय को अपने पिता के अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए पैरोल दिया गया है. जेल से निकलने के बाद कुख्यात सतीश पांडेय अपने पिता के शवयात्रा में अपने गांव में ही शामिल हुए हैं. आपको बता दें कि करीब 4 महीने पहले गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के रूपनचक गांव में जेपी यादव, उनके पिता महेश चौधरी, मां संकेसिया देवी और भाई शांतनु यादव पर बाइक सवार चार अपराधियों ने फायरिंग की थी.
इस घटना में महेश और उनकी पत्नी संकेसिया देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी। जेपी यादव और शांतनु गंभीर रूप से घायल थे. गोरखपुर में इलाज के दौरान शांतनु की मौत हो गई थी. जबकि इस घटना में गंभीर रूप से घायल जेपी यादव का इलाज पीएमसीएच में कराया गया था. जेपी यादव ट्रिपल हत्याकांड मामले में जेपी यादव के बयान पर कुचायकोट के जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय, उनके भतीजे जिला परिषद अध्यक्ष मुकेश पांडेय, भाई सतीश पांडेय और एक अज्ञात के खिलाफ हथुआ थाने में केस दर्ज किया गया था.
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सतीश पांडेय और उसके बेटे मुकेश पांडेय, जो जिला परिषद अध्यक्ष है. इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. पुलिस ने विधायक के नयागांव तुलसिया स्थित आवास पर छापेमारी कर मुकेश पांडेय और उसके पिता सतीश पांडेय को गिरफ्तार किया था. हाल ही में विधायक पप्पी पांडेय के चुनावी पोस्टर में जेल में बंद मुकेश पांडेय की भी तस्वीर देखी गई थी. जिसके बाद विपक्षी दलों के नेताओं ने काफी हंगामा किया है. विपक्षी नेताओं ने कहा था कि ट्रिपल मर्डर का चार्जशीटेड आरोपी सत्ताधारी दल के इस बाहुबली विधायक का चुनाव प्रचार कर रहा है.