ब्रेकिंग न्यूज़

ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार

JDU विधायक की मांग, शराब के साथ-साथ स्मैक,ड्रग्स,गांजा,अफीम पर भी हो पाबंदी, होटलों की तरह पान की गुमटी में भी की जाए छापेमारी: संजीव सिंह

JDU विधायक की मांग, शराब के साथ-साथ स्मैक,ड्रग्स,गांजा,अफीम पर भी हो पाबंदी, होटलों की तरह पान की गुमटी में भी की जाए छापेमारी: संजीव सिंह

29-Nov-2021 03:15 PM

By ASHMIT

PATNA: एनडीए विधायक दल की बैठक में भी शराबबंदी का मामला छाया रहा। इस दौरान सभी विधायकों ने शराब नहीं पीने का संकल्प लिया और अन्य लोगों को भी इससे दूरी बनाए रखने के लिए उन्हें जागरुक करने की बात कही। विधायकों ने संकल्प लिया कि शराब अच्छी चीज नहीं यह लोगों को भी बताएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में एनडीए की बैठक हुई। जिसमें शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री ने विस्तृत चर्चा की। जेडीयू विधायक संजीव सिंह ने बताया शराबबंदी को रोकने के लिए सरकार ने क्या-क्या प्रयास किए बैठक में इस बात को बताया गया। 


जेडीयू विधायक संजीव सिंह ने बताया कि बिहार में शराबबंदी अच्छी पहल है। उन्होंने खुद इस मामले को सदन में उठाया है। जेडीयू विधायक संजीव सिंह ने कहा कि जब से शराबबंदी हुई तब से शराब को छोड़ युवा स्मैक, ब्राउन सुगर, गांजा, अफीम का सेवन करने लगे हैं। शराब के साथ-साथ इन नशीली चीजों पर भी पाबंदी लगनी बहुत जरूरी है। नहीं तो युवाओं का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। 


इसे लेकर भी उन्होंने ध्यान आकृष्ट कराया जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि इस पर संज्ञान लिया जाएगा। संजीव सिंह ने कहा कि शराबबंदी के साथ-साथ इन नशीली वस्तुओं पर भी रोक लगनी चाहिए। यह बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा है। शराबबंदी के बाद लोगों का झुकाव इस तरह के नशे की ओर हुआ है। जो लोगों को आसानी से उपलब्ध हो जाता है। 


इसके नशे में लोग आपराधिक वारदातों को अंजाम देते है लेकिन पुलिस नशे की बात को छिपा लेती है। नशे के बाद गलत सही का फर्क लोगों में खत्म हो जाता है। इसलिए जिस तरह शराबंदी कानून को कड़ाई से लागू करने के लिए होटलों में छापेमारी की जा रही है उसी तरह पान की गुमटी के साथ-साथ जहां भी यह नशीला मिल रहा है वहां भी छापेमारी की जानी चाहिए।