TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
10-Feb-2024 02:09 PM
By First Bihar
PATNA: नीतीश सरकार को 12 फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करना है। फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी हलचल काफी तेज हो गई है। आरजेडी और कांग्रेस ने दावा किया है कि फ्लोर टेस्ट से पहले बड़ा सियासी खेला होगा। विधायकों को एकजुट रखने के लिए जेडीयू ने आज मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर भोज का आयोजन किया था। जेडीयू की भोज में विधायकों की संख्या कम देखी गयी।
वही बैठक के पांच मिनट बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भोज में विधायकों की कम संख्या देखकर वहां से निकल गए। इस पर राजद विधायक फतेह बहादूर सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि ये तो ट्रेलर है अभी पूरी फिल्म बाकी है।12 फरवरी को पूरी फिल्म देखने को मिलेगा।
बता दें कि 12 फरवरी को एनडीए की नई सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है। इससे पहले जेडीयू विधायकों की एकजुटता को देखने के लिए मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर विधायकों को बुलाया गया था। लेकिन पांच मिनट में नीतीश कुमार बाहर निकल गये और कुछ विधायक भी भोज में शामिल नहीं हुए। जेडीयू विधायक दल की बैठक पर राजद के विधायक फतेह बहादूर सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि ये तो ट्रेलर है अभी पूरी फिल्म बाकी है। जो 12 फरवरी को देखने को मिलेगा। समाजवादी और अंबेडकर विचारधारा के लोग है जो सामाजिक न्याय वाली सरकार चाहते हैं.
जातीय गणना में बहुजनों की संख्या 90 प्रतिशत स्पष्ट हो गया है इसके बावजूद 90 फीसदी वालों को राजनीति में हिस्सेदारी नहीं दी जा रही है अब बहुजन समाज के लोगों की नजर तेजस्वी यादव के तरफ है। नीतीश पर हमला बोलते हुए राजद विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि मर जाएंगे मिट जाएंगे लेकिन बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे। लेकिन क्या हुआ चले गये। लेकिन उन्हें नहीं मालूम कि अभी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी खेला कर रहे हैं। उनका मुरेठा अभी तक नहीं उतरा है और जब तक मुख्यमंत्री को गद्दी से नहीं उतारेंगे तब तक उनका मुरेठा नहीं उतरेगा। बीजेपी मुख्यमंत्री के साथ खेला कर रही है।
राजद विधायक ने कहा कि मांझी जी जगह पर हैं और समय रहने पर जगह पर रहेंगे। आरजेडी का विधायक लालू जी का विधायक है। लालू एक व्यक्ति का नाम नहीं बल्कि विचारधारा है। उस विचारधारा के साथ राजद के लोग खड़े हैं। आज टेलर देखने को मिल ही गया 12 तारीख को पूरी फिल्म देख लीजिएगा।