बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
22-Jul-2024 05:41 PM
By First Bihar
PATNA: मानसून सत्र के पहले दिन जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधायक दल की बैठक जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी के आवास पर बुलाई गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में विधानमंडल दल की बैठक चल रही है। बैठक में जेडीयू के तमाम विधायक और विधान पार्षद शामिल हैं।
इस बैठक में विशेष राज्य के दर्जे को लेकर भी मंथन होगा। बता दें कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग को केंद्र सरकार ने खारिज कर दिया है। इसे लेकर भी चर्चा होगी साथ ही सदन में विपक्ष के सवालों का किस तरह जवाब देना है इस पर भी चर्चा की जाएगी।
बता दें कि इससे पहले बिहार विधान सभा के मानसून सत्र को लेकर NDA ने विधायक दल की बैठक आज बुलाई थी। बैठक बिहार विधान सभा के एक्सटेंशन सेंट्रल हॉल में हुई। इस बैठक में सत्र के दौरान विपक्ष के सवालों का किस तरीके से जवाब देना है और आगे सरकार की क्या कुछ रणनीति रहने वाली है इसे लेकर चर्चा हुई। एनडीए की इस बैठक की अगुवाई खुद सीएम नीतीश कुमार ने की।
मानसून सत्र के पहले दिन भाजपा और जदयू के सभी विधायक और विधान पार्षदों को विधानसभा के सेंट्रल हॉल में जुटे। मानसून सत्र में विपक्ष को करारा जवाब देने की रणनीति पर बात हुई। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने विधायक दलों की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बिहार विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू हुआ है। विधायक दल की बैठक में सदन को चलाने पर विमर्श किया जाएगा।