Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..
06-Aug-2021 02:10 PM
PATNA : जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह आज पहली बार पटना पहुंचे हैं. पटना पहुंचने पर उनका जबरदस्त स्वागत किया गया है. ललन सिंह के स्वागत के लिए तैयारियां उसी दिन से शुरू हो गई थी जब दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान उनकी ताजपोशी हुई थी. जब पटना एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां हजारों की तादाद में पार्टी के नेता कार्यकर्ता और उनके समर्थक मौजूद रहे.
ललन सिंह के स्वागत के लिए पार्टी के नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी थी. बड़ी तादाद में बिहार के अलग-अलग हिस्से से जेडीयू के नेता और कार्यकर्ता पटना पहुंचे हैं. पटना एयरपोर्ट से ललन सिंह का काफिला बेली रोड होते हुए प्रदेश जदयू कार्यालय पहुंचेगा. इधर पटना एयरपोर्ट पहुंचते ही ललन सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और अध्यक्ष का काम ही यही है संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को उत्साहित करना, कार्यकर्ताओं में उत्साह भरना ताकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामों को बिहार के हर घर तक पहुंचाया जा सके.
इस दौरान हर कदम पर जेडीयू के नेता और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे. ललन सिंह के स्वागत के लिए बिहार के अलग-अलग हिस्से से जो नेता और कार्यकर्ता आए हैं. उनके खाने-पीने और ठहरने का इंतजाम कई नेताओं ने किया. जेडीयू नेता छोटू सिंह भी बैंड बाजा वालों के साथ स्वागत के लिए पटना एयरपोर्ट पर खड़े थे. ललन सिंह का काफिला जब प्रदेश कार्यालय के लिए निकला तो जेडीयू के युवा नेताओं की टीम उनके साथ चल रही थी। रंजीत झा, धीरज कुमार, मनीष सिंह और दिव्यांशु जैसे युवा नेता काफिले के साथ चलते रहे।
जदयू कार्यालय पहुंचने पर ललन सिंह का भव्य अभिनंदन किया जाएगा. उसके बाद पहली दफे पटना की धरती से ललन सिंह अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.