BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
25-Mar-2023 04:17 PM
By First Bihar
CHHAPRA: सिक्किम के गैंगटोक पिछले दिनों हार्ट अटैक के कारण छपरा के लाल अमित कुमार शहीद हो गए थे। शहीद जवान अमित कुमार का पार्थिव शरीर शनिवार को जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंचा पूरा माहौल गमगीन हो गया है। हजारों की संख्या में लोगों ने तिरंगे के साथ शहीद की शव यात्रा निकाली और भारत माता जय के नारे लगाए। इस मौके पर सेना के कई जवान भी मौजूद रहे।
शहीद अमित कुमार का पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शहीद को गांव में ही बिहार रेजिमेंट के द्वारा सलामी दी गई। शहीद अमित कुमार बनियापुर थाना क्षेत्र के भूमिहारा गांव निवासी चिरंजन सिंह के बेटे थे। बीते 23 मार्च को उनका निधन सिक्किम के गैंगटोक में हार्ड अटैक से हो गया था। शहीद अमित कुमार की साल 2002 में सेना में भर्ती हुई थी। उनकी शादी 2005 में अनुजा देवी के साथ हुई थी। उनकी एक बेटी और एक बेटा है।
शनिवार को सेना के जवान पूरे सम्मान के साथ शहीद का पार्थिव शरीर लेकर जैसे ही उनके पैतृक घर पहुंचे शहीद के दर्शन के लिए हजारों लोगों की भीड़ सड़क के दोनों किनारे जुट गई। भूमिहारा बनियापुर से शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए युवाओं को टोली बाइक पर सवार होकर तिरंगे लिए उनके पैतृक गांव पहुंचे। इस दौरान अमित कुमार अमर रहे के नारों से पूरा इलाका गुंजायमान हो गया।