आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम
22-Nov-2024 12:39 PM
By First Bihar
BIHTA : बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके बिहटा से एक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां बिहटा बाजार स्थित सोनार मंडी में अलंकार ज्वेलर्स दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।आग की लपटों ने दो और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे ज्वेलरी और कॉस्मेटिक दुकान जलकर राख हो गया। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।
बिहटा बाजार स्थित सोनार मंडी में अलंकार ज्वेलर्स दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने दो और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे ज्वेलरी और कॉस्मेटिक दुकान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान मालिकों ने बताया कि तीनों दुकान मिलाकर लगभग 15 से 20 लाख का नुकसान हुआ है।
बताया जा रहा है कि अलंकार ज्वेलर्स के मालिक लड्डू कुमार ने दुकान बंद कर निकले थे। तभी अचानक से फोन पर सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। जिसके बाद मैं तुरंत पहुंचा तो देखा की दुकान में भीषण आग लगी हुई है। उसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। ऐसा लग रहा है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। लेकिन कितने का नुकसान हुआ है यह अभी तक स्पष्ट नहीं है पास के दो और दुकान में भी आग लगी है। अनुमान है कि तीनों दुकान मिलाकर 15 से 20 लाख का सामान जलकर खाक हो गया है।
इस घटना को लेकर बिहटा थानाध्यक्ष राजकुमार पांडे ने बताया कि 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। बड़ी घटना होने से बचाया गया है। हालांकि इस घटना में दो दुकान में भीषण आग लग गई थी। तीसरी दुकान में कम आग लगी थी। फिलहाल दुकान के मालिकों की तरफ से लिखित आवेदन नहीं मिला है कि कितने का क्षति हुआ है।