ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Home / news / JDU नेता जावेद इकबाल अंसारी ने पार्टी से दिया इस्तीफा, RJD में हुए...

JDU नेता जावेद इकबाल अंसारी ने पार्टी से दिया इस्तीफा, RJD में हुए शामिल

16-Jun-2020 01:28 PM

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. जेडीयू नेता और पूर्व एमएलसी जावेद इकबाल अंसारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने के बाद वह आरजेडी में शामिल हो गए. अभी हाल ही में जावेद का एमएमलसी का कार्यकाल खत्म हुआ है. मिलन समारोह में तेजस्वी यादव, जगदानंद सिंह समेत कई आरजेडी के सीनियर नेता मौजूद रहे.

आरजेडी से कभी अलग नहीं रहा

अंसारी ने कहा कि हम कभी आरजेडी से अलग नहीं रहा. आरजेडी के आंगन में ही मेरा जन्म हुआ. यही पर राजनीति सीखी. एक बार गलती हो गई है कि मैं कुछ दिनों के लिए जेडीयू में चला गया था. अंसारी ने कहा कि जेडीयू के नीति और कोई सिद्धांत नहीं है. ये आरएसएस के साथ चलने वाली पार्टी है. ये प्रवासी मजदूरों को अपराधी बता रहे हैं. ये तो तेजस्वी यादव के कारण ही लॉकडाउन में फंसे बिहारी मजदूर यहां पर आ पाए नहीं तो नहीं आ पाते हैं. इनकी दोहरी नीति रही है. कभी एनआरसी का विरोध करते तो कभी समर्थन में आते हैं. ये दोहरी नीति अपनाते है. इसलिए मैंने जेडीयू छोड़ दिया है. 



लालू से किया था मुलाकात

8 फरवरी को रांची के रिम्स में जाकर अंसारी ने लालू प्रसाद से मुलाकात की थी. बता दें कि जावेद इकबाल अंसारी तीन दफे लालू यादव की पार्टी आरजेडी से विधायक रह चुके हैं. आखिरी दफे वे 2010 में बांका से विधायक चुने गये थे. आरजेडी का विधायक रहते ही उन्होंने लालू यादव को जोरदार झटका दिया था. 2014 में उन्होंने राजद विधायक दल को तोड़ने की रूपरेखा तैयार की. हालांकि विधायकों की संख्या पूरी नहीं हो पायी लिहाजा लालू की पार्टी में टूट नहीं हो पायी. लेकिन जावेद इकबाल अंसारी कुछ RJD विधायकों के साथ नीतीश के खेमे में चले गये. उनके साथ जाने वालों में सम्राट चौधरी से लेकर रामलषण राम रमण जैसे विधायक शामिल थे.