ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / जातीय जनगणना पर बोले उपेंद्र कुशवाहा..नीतीश कुमार हैं तो जातीय जनगणना हो रही...

जातीय जनगणना पर बोले उपेंद्र कुशवाहा..नीतीश कुमार हैं तो जातीय जनगणना हो रही है, यदि नहीं होते तो बिहार में यह कभी नहीं होता

28-May-2022 05:44 PM

PATNA: जातीय जनगणना को लेकर जदयू के वरिष्ठ नेता और संसदीय दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक बड़ा बयान दिया है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार हैं तो जातीय जनगणना हो रही है यदि नीतीश जी नहीं होते तो जातीय जनगणना बिहार में कभी नहीं होती।


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जातीय जनगणना को लेकर आरजेडी भले ही अपना पीठ ठपठपा रही हो लेकिन सच्चाई यही है कि विधानमंडल में जो प्रस्ताव पारित किया गया वो प्रस्ताव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से ही था जिसका समर्थन सभी पार्टी के लोगों ने किया था। 


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि देशभर में जातीय जनगणना कही नहीं हो रही है सिर्फ बिहार में सरकार इसे करा रही है। यदि नीतीश जी नहीं होते तो जातीय जनगणना बिहार में नहीं होती। वही जेडीयू द्वारा अब तक राज्यसभा उम्मीदवार की घोषणा नहीं किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि नामांकन की अंतिम तिथि 31 मई है। जल्द ही उम्मीदवार के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। 


वही बीजेपी के साथ जेडीयू के संबंध पर कुशवाहा ने कहा कि जेडीयू-बीजेपी में कभी भी दो फार की स्थिति कभी नहीं थी और ना रहेगी। हम सब लोग एकजुट हैं और एकजुट रहेंगे। बीजेपी की तरफ से अभी तक तो ऐसा कोई आधिकारिक बयान नहीं आया जिससे लगे कि एनडीए में खटपट है। एनडीए की ओर से किसी तरह का बयान सामने आया नहीं है। बीजेपी और जेडीयू दोनों पार्टी के लोग एनडीए में हैं और रहेंगे। वही राबड़ी आवास में सीबीआई की रेड पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इस रेड से जेडीयू की राजनीति से कोई लेना देना नहीं है।