अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
04-Dec-2022 06:13 PM
PATNA: लंबे इंतजार के बाद बिहार में आगामी 7 जनवरी से जातीय जनगणना की शुरूआत होने जा रही है। जातीय जनगणना में हुई देरी को लेकर बीजेपी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि बिहार में जातीय जनगणना कराने के लिए सभी दलों ने समर्थन किया था इसके बावजूद इसमें 6 महीने का विलंब हो गया। अगर यही काम पहले हो गया होता तो आज बिहार में निकाय चुनाव भी हो गए होते और आरक्षण को लेकर सरकार की फजीहत भी नहीं हुई होती। संजय जायसवाल ने कहा कि अब जब राज्य में जातीय जनगणना होने जा रही है तो सरकार सर्वदलीय बैठक बुलाकर इसकी जानकारी दे। वहीं उन्होंने महागठबंधन के चुनावी घोषणा पत्र में किए वादों की याद सरकार को दिलाई।
संजय जायसवाल ने बिहार में 7 जनवरी से शुरू हो रहे जातीय गणना पर कहा कि गणना शुरू करने के पहले सरकार सर्वदलीय बैठक बुलाए। सर्वदलीय बैठक बुलाकर सभी दलों की स्वीकृति के बाद गणना कराने का निर्णय भी हुआ था। सभी दलों को यह जानने का हक है कि गणना कैसे होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के दो प्रश्न हैं कि गणना में रोहिंगियों और बांग्लादेशियों को कैसे अलग रखा जायेगा और अगड़ी जातियों को जो पिछड़ी जाति में रखा गया उसका क्या होगा, यह जानने का हक राज्य की जनता को भी है।
उन्होंने कहा कि महागठबंधन के चुनावी घोषणा पत्र में जो वादे किए गए थे उसे सरकार पूरा करे। चुनावी घोषणा पत्र में पहले कैबिनेट की बैठक में 10 लाख लोगों को नौकरी देने का वादा किया गया था, लेकिन 10 बैठक हो गई यह वादा पूरा नहीं हुआ। परीक्षा आवेदन पर फीस माफ करने और परीक्षा केंद्र तक जाने पर किराया देने का वादा किया गया था। इसके आलावा समान काम के लिए समान वेतन देने का भी भरोसा जनता को दिया गया था, लेकिन अब तक कोई वादा पूरा नहीं हुआ।
संजय जायसवाल ने दावा करते हुए कहा कि इस सरकार में जो भी नियुक्ति पत्र बांटे गए वह एनडीए काल के थे। सीटीईटी और बीटीईटी के अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए अभी भी भटक रहे, जबकि इनकी नियुक्ति का फैसला एनडीए काल में ही हो गया था। जायसवाल ने महागठबंधन में शामिल दलों के घोषणा पत्र पर भी सवाल उठाया और कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में मुफ्त कोरोना टीका देने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति में स्थानीय भाषा को शामिल करने, 3.50 लाख शिक्षकों को नियुक्ति देने का वादा किया गया था, जो पूरा किया गया। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार सीटीईटी और बीटीईटी अभ्यर्थियों की जल्द नियुक्ति की जाए नहीं तो भाजपा सड़कों पर उतरेगी।