50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी
03-Oct-2023 12:28 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में जातीय गणना के आंकड़े सार्वजनिक होने के बाद से इसका श्रेय लेने की होड़ मच गई है। एक तरफ जहां महागठबंधन की सरकार इसे अपनी उपलब्धि बता रही है तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने इसे एनडीए की सरकार का फैसला बताया है। सुशील मोदी के यह कहने पर कि जातीय गणना में आरजेडी और कांग्रेस की कोई भूमिका नहीं है और एनडीए की सरकार ने जातीय गणना का फैसला किया था, इस पर जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने जोरदार हमला बोला है।
ललन सिंह ने कहा है कि बिहार में जातीय गणना को रोकने के लिए केंद्र की सरकार और बीजेपी ने जो षडयंत्र रचे थे उन सारी बाधाओं को दूर करते हुए महागठबंधन की सरकार ने पूरा कर लिया। बिहार की सरकार न्याय के साथ विकास की बात करती है। जातीय गणना के बाद बिहार की सरकार पिछड़े और अति पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए जो भी प्रयास करना होगा जरूर करेगी।
सुशील मोदी पर हमला बोलते हुए ललन सिंह ने कहा कि दो दोमुहंवा सांप जैसे लोग हैं उनके बयान को भी हमलोग सुन रहे हैं। सुशील कुमार मोदी छपास रोग से ग्रस्त रहते हैं। सुशील मोदी कह रह हैं कि जब वे सरकार में थे तभी यह हुआ था लेकिन पूरा बिहार जान रहा है कि जब जातीय गणना के मुद्दे को लेकर पीएम मोदी से प्रतिनिधिमंडल मिलना चाह रहा था तो उन्हें मिलने में एक महीने का समय लगा, इसका मुख्य कारण था कि बीजेपी इसमें शामिल ही नहीं होना चाह रही थी।
उन्होंने कहा कि केंद्र के इनकार करने के बाद जब मुख्यमंत्री ने तय कर दिया कि कोई साथ आए या नहीं आए, बिहार सरकार अपने बूते जातीय गणना कराएगी। तब जाकर बीजेपी मजबूरी में साथ आई। बीजेपी ने जातीय गणना को रोकने के लिए हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में साजिश रचने का काम किया। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी को चाहिए कि वे आत्म चिंतन करें और अपने गिरेबां में झांककर देख लें। बिहार के पिछड़े और अति पिछड़ा लोगों के सामने बीजेपी का असली चेहरा उजागर हो चुका है और वह बेनकाब हो चुकी है।
ललन सिंह ने कहा है कि बिहार के बाद अब हर राज्य में जातीय गणना कराने की मांग उठ रही है लेकिन केंद्र की सरकार को किसी वर्ग के उत्थान से कोई लेना देना नहीं है। करना कुछ नहीं है और सिर्फ उसका प्रचार करना है। अब तो देश के प्रधान सेवक प्रधान इवेंट मैनेजर हो गए हैं। वहीं जेडीयू में टूट के सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि बिल्ली के भाग्य से सिक्का नहीं टूटता है। सुशील मोदी मग्न रहें और अपना पीठ थपथपाते रहें। बीजेपी खुश हो जाएगी तो 2024 में कुछ दे देगी।