ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च

Home / news / जाप पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक, बिहार चुनाव स्थगित करवाने के लिए जायेंगे...

जाप पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक, बिहार चुनाव स्थगित करवाने के लिए जायेंगे सुप्रीम कोर्ट पप्पू यादव

08-Jul-2020 09:00 PM

PATNA :  कोरोना संकट की महामारी के बीच कई पार्टियां बिहार में चुनाव का विरोध कर रही हैं. सत्ताधारी दल की ओर से चुनाव की पूरी तैयारी की जा रही है तो वहीं, दूसरी ओर कई पार्टियां बिहार विधानसभा चुनाव को स्थगित करने की मांग कर रही हैं. जाप पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई. जाप संरक्षक पप्पू यादव ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि बिहार चुनाव स्थगित करवाने के लिए वे सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे.


पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक में पूर्व सांसद पप्पू यादव ने बोला कि बिहार में कोरोनावायरस के मामले रोज़ तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में बिहार में विधानसभा चुनाव कराने का कोई औचित्य नहीं हैं. आम जनता के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए मैं भारतीय निर्वाचन आयोग से अपील करता हूँ कि चुनाव को कुछ समय के लिए टाल दिया जाये. चुनाव तभी होना चाहिए जब कोरोना का कोई खतरा नहीं होना चाहिए. यदि चुनाव स्थगित नहीं किये गए तो हम सुप्रीम कोर्ट जायेंगे.


नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए जाप अध्यक्ष ने कहा कि "2015 के चुनाव में वोट चाहिए था तो नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव से गठबंधन कर लिया और अब 15 साल के जंगल राज का डर दिखा रहे हैं. क्या उस वक्त नहीं मालूम था कि लालू प्रसाद के राज में अपराधियों को संरक्षण मिल रहा था ? नीतीश कुमार को सिर्फ सत्ता की चाहत है. इसके लिए वो किसी भी पार्टी से गठबंधन कर सकते हैं. उन्होंने गरीबों और मजदूरों को लॉकडाउन के दौरान उनके हाल पर छोड़ दिया. मजदूरों के पास न अनाज था और न ही पैसे थे फिर भी उनकी चिंता नहीं की."


राज्य की कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि, “सिर्फ सुशासन का राग अलापने से कानून व्यवस्था सुदृढ़ नहीं हो जाती. हर रोज़ हत्या, बलात्कार, लूट की खबरें सामने आ रही है. अपराध का ग्राफ लगतार बढ़ता जा रहा है.  राजधानी पटना में व्यापारी वर्ग अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करता. दूसरे जिलों की बात तो छोड़ ही दीजिए. यदि हम इस बार सत्ता में आते हैं तो हमारी तीन मुख्य प्राथमिकताएं होगीं - बेटियां रात के बारह बजे भी निर्भीक होकर घूम सकेंगी, राज्य से पलायन नहीं होगा तथा अपराधियों का डर और खौफ ख़त्म होगा.“


आगे उन्होंने कहा कि, "चाहे चमकी बुखार हो या पटना में जलजमाव, सीएए-एनआरसी का विरोध करना हो या लॉकडाउन के दौरान गरीब जनता के बीच राशन बांटना हो. हमारी पार्टी हर मुसीबत में लोगों के बीच रही और करोड़ों लोगों की मदद की. इन बुरे हालातों में सत्ता पक्ष के नेता तो गायब रहे ही साथ ही विपक्ष के नेता भी अपने-अपने घरों में कैद रहें."


पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष अखलाक़ अहमद ने कहा कि आज बिहार चुनाव की तैयारी की समीक्षात्मक बैठक हुई। पार्टी अपने बल बूते और कार्यकर्ताओं के सहारे चुनाव में उतरेगी. बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रदेश अध्यक्ष रघुपति सिंह ने की. इस बैठक में राष्ट्रीय महासचिव एज़ाज अहमद, प्रेमचंद सिंह, राजेश रंजन पप्पू, प्रदेश प्रधान महासचिव सूर्यनारायण सहनी, अवधेश कुमार लल्लू, राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा और बिहार के सभी 38 जिलों के पार्टी जिलाध्यक्ष मौजूद रहें.