ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

जन अधिकार पार्टी ने टैक्स माफी की रखी मांग, मालगुजारी टैक्स से लेकर निगम और बिजली का बिल भी हो माफ

जन अधिकार पार्टी ने टैक्स माफी की रखी मांग, मालगुजारी टैक्स से लेकर निगम और बिजली का बिल भी हो माफ

17-Apr-2020 09:35 PM

PATNA : पपू यादव की जन अधिकार पार्टी ने कोरोना संकट के बीच सरकार से आम लोगों को राहत देने की अपील की है. जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर 2 माह का किसानों के मालगुजारी,नगर निगम टैक्स,नगर परिषद टैक्स ओर बिजली बिली माफ करने कि मांग की है। 


राजेश  रंजन ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण हुए लॉक डाउन से किसानों के फसल भी प्रभावित हुआ है,आय का माध्यम ध्वस्त हो गया है,छोटे बड़े नगरों में भी  जिंदगी बचाने के दौर में रोजी रोजगार खत्म हो चुका है,जब आय का स्त्रोत ही बन्द है ऐसे में बिहार के नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार को किसानों के मालगुजारी,बिजली बिल,नगर निगम,एवं नगर परिषद टैक्स माफ कर देना चाहिए।जब दुकाने बन्द है बिजली का उपयोग उस दुकान में नही हो रहा है तो भी बिजली बोर्ड बिहार के सभी नागरिकों के घर पर औसतन बिजली बिल भेज रही है,जो उचित नही है, इस विपदा की घड़ी में सरकार को मध्यम वर्ग एवं गरीब की पीड़ा को गंभीरता से लेनी चाहिए।