ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / JAP की कोर कमिटी की बैठक कल, मीटिंग के बाद तय करेंगे आगे...

JAP की कोर कमिटी की बैठक कल, मीटिंग के बाद तय करेंगे आगे की रणनिती: पप्पू यादव

05-Oct-2021 07:47 PM

By DEVASHISH

PATNA: जन अधिकार पार्टी की कोर कमिटी की बैठक कल बुधवार की सुबह बुलाई गयी है। जिसमें पार्टी के नेता शामिल होंगे। इस बात की जानकारी जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी है। उन्होंने कहा कि बुधवार की सुबह होने वाली कोर कमिटी की बैठक में पूर्व सांसद रंजीत रंजन भी शामिल रहेंगी। जाप पार्टी का जो भी फैसला होगा उसके बाद वे राहुल गांधी से मिलेंगे और आगे की रणनिती तय करेंगे। पप्पू यादव ने कहा कि वे चाहते हैं कि सशक्त बिहार के निर्माण में कांग्रेस भूमिका निभाए। यदि ऐसा करती है तो जन अधिकार पार्टी कांग्रेस को सपोर्ट करेगी। 


पटना के अदिति कम्युनिटी हॉल में जाप सुप्रीमो पप्पू यादव का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।  मधेपुरा कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पप्पू यादव के पटना आने पर बैंड बाजों के साथ कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।


वही पप्पू यादव ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा पर कहा कि किसानों पर जुर्म हो रहे है। उस पर वे चुप बैठने वालों में से नही हैं। इस हिंसा में मारे गये किसानों के परिजन को वे पार्टी की तरफ से दो-दो लाख रुपये देंगे। पप्पू यादव ने कहा कि इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप क्यों हैं। जिन लोगों ने किसानों पर गाड़ी चढ़ायी उन्होंने धमकी भी दी है।


बीते दिनों कोरोना से बिहार में हुई मौत पर पप्पू यादव ने अफसोस जताया। पप्पू यादव ने कोरोनाकाल की तस्वीर को बयां करते हुए कहा कि भगवान ना करे कि फिर वो दौर लौटकर आए क्यों कि हमने वो समय देखा है जब लोग काफी कष्ट में थे। उनकी बातों को सुनने और देखने वाला तक कोई नहीं था। पक्ष और विपक्ष दोनों गायब थे। जो अपने अपने घरों में कैद हो गये थे।बिहार के हर अस्पतालों में चारों तरफ चित्कार था। लाशे थी..आंसू थी और मौत का सन्नाटा था। सबकी उम्मीदे खत्म हो गयी थी।


एम्बुलेंस, दवा, बेड, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन के लिए हाहाकार मचा हुआ था। लेकिन एम्बुलेंस से कभी बालू तो कभी दारू की ढुलाई हो रही थी। ऐसे वक्त में वे खुद घर से बाहर निकले और अस्पतालों में जाकर मरीजों की मदद की। मरीजों तक बेड, ऑक्सीजन, दवाइयां, एम्बुलेंस तक पहुंचाया और सरकार की कमियों को दिखाया। जिसकी सजा मुझे यह मिली की 5 महीने जेल में रहना पड़ा। इस बात का मुझे अफसोस है। जेल में रहने के बावजूद जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता लोगों की सेवा करते रहे। जाप के साथियों ने लोगों की जिस तरह से गरीब और  जरूरतमंदों की मदद की मुझे अपने कार्यकर्ताओं पर गर्व हैं।