ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

Home / news / बंद के दौरान पप्पू यादव के समर्थकों की गुंडागर्दी, रोड एंबुलेंस में की...

बंद के दौरान पप्पू यादव के समर्थकों की गुंडागर्दी, रोड एंबुलेंस में की तोड़फोड़

19-Dec-2019 09:22 AM

By neeraj kumar

PATNA: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पूरे बिहार में प्रदर्शन चल रहा है. वाम दलों के बिहार बंद के दौरान कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर हंगामा कर रहे हैं. वाम दलों के बुलाये गये बिहार बंद को कई विपक्षी पार्टियों ने समर्थन दिया है. वहीं बंद के दौरान पप्पू यादव की पार्टी JAP के कार्यकर्ता सड़कों पर उत्पात मचा रहे हैं.


विरोध प्रदर्शन के दौरान जाप कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी देखने को मिली है. पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल इलाके में जाप कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा है. पप्पू यादव के समर्थकों ने गुंडागर्दी करते हुए रोड एंबुलेंस में जमकर तोड़फोड़ की है. 


आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हो रहा है. इस कानून के खिलाफ विपक्षी पार्टियां लगातार मोदी सरकार के खिलाफ हंगामा और प्रदर्शन कर रही है.  वाम दलों समेत सभी विपक्षी पार्टियों ने इस कानून को मुसलमानों के खिलाफ बताया है.