सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
25-May-2021 09:48 PM
PATNA : जन अधिकार पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव की रिहाई की मांग को लेकर पटना के विद्यापति मार्ग में बेड़ी-हथकड़ी लगातार प्रदर्शन किया. इस दौरान जाप के नेताओं ने अपने हाथों में बेड़ी हथकड़ी लगाकर विरोध दर्ज कराया, जिसमें शामिल होते हुए जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने कहा कि बिहार सरकार जनता के सेवक पप्पू यादव को अविलंब रिहा करे और एम्बुलेंस चोर सांसद के साथ बिहार की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करे.
दानवीर ने कहा कि महामारी के दौर में जनता की सेवा कर रहे श्री पप्पू यादव की साजिशन जिस तरह से गिरफ्तारी हुई, उसकी निंदा देश भर में हो रही है। एम्बुलेंस को छुपा कर रखने वाले राजीव प्रताप 'रूडी से मेल, पप्पू को जेल - कैसा है ये खेल', आज किसी से छुपा नहीं है। यही वजह है कि पप्पू यादव को रिहा करने की मांग अब वैश्विक हो चली है। बिहार की पहचान डबल इंजन की सरकार ने अपने तानाशाही रवैये से लगातार धूमिल करती रही है। नीतीश सरकार ने उस लोकतंत्र को कलंकित करने का काम किया, जिसने दुनिया को लोकतंत्र सिखाया। वरना मुश्किल हालात में लोगों की सेवा कर रहे एक जन सेवक को साजिश के तहत जेल में डालने का घृणित कृत्य नहीं करती।

दानवीर ने कहा कि बिहार सरकार ने न्याय को माफिया और लुटेरे सांसद के पास गिरवी रख दिया है। तभी अपने घर में एम्बुलेंस छुपा कर रखने वाले से मेल कर उस सेवक को फंसा दिया, जो लोगों की जिंदगियां बचा रहा था। उन्होंने कहा कि आज बिहार का शत प्रतिशत अस्पताल बदहाल है, क्योंकि सरकार प्राइवेट अस्पताल और मेडिकल माफिया के इशारे पर काम करती है। आखिर जिसने पीएमसीएच समेत बिहार के तमाम अस्पतालों को बर्बाद कर दिया, उसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है? क्यों नहीं बिहार में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और सब जो दोषी है उन सभी पर 302 का मुकदमा दर्ज हो?
