बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप
02-Aug-2021 08:51 AM
PATNA : आज जनता दरबार है.. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता के दरबार कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. सीएम सचिवालय स्थित संवाद में जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. जनता दरबार कार्यक्रम में सीएम नीतीश कई विभागों से जुड़े मामलों की आज सुनवाई करेंगे. कोरोना गाइडलाइन के तहत जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. पिछले महीने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5 साल के अंतराल के बाद एक बार फिर जनता दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम की शुरुआत की थी.
आपको बता दें कि 5 साल के एक लंबे अंतराल के बाद जुलाई महीने से एक बार फिर जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम शुरू हुआ है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते साल विधानसभा चुनाव के बाद जब शपथ ली थी तभी इस बात के संकेत दिए थे कि जनता दरबार कार्यक्रम फिर से शुरू किया जाएगा.
बिहार में लोक शिकायत निवारण कानून लागू होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने जनता दरबार कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था लेकिन अब एक बार फिर से मुख्यमंत्री जनता के दरबार में मौजूद हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कई विभागों से जुड़ी शिकायतों को सुनेंगे. इसके लिए पहले ही फरियादियों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है और सभी फरियादी कोरोना जांच के बाद ही जनता दरबार में लाए जाएंगे.