बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म
08-Aug-2022 11:24 AM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार में लोगों की शिकायत सुन रहे हैं. इसी बीच एक महिला ने सीएम नीतीश ने सामने समाज कल्याण विभाग की पोल घोल दी. महिला की शिकायत है कि आंगनवाड़ी में हो रही चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी की जा रही है. अधिकारी पैसों की मांग कर रहे हैं. महिला की शिकायत सुनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारीयों को फटकार लगाई है.
महिला ने जनता दरबार में सीएम नीतीश को बताया कि अधिकारी बोलते हैं कि कही भी जाओ, बीना पैसा दिए काम नहीं होगा. महिला का नाम निशा भारती है, जो कि कटिहार की रहने वाली है. निशा ने CDPO पर घुस मांगने का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारीयों को फोन लगाकर फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि समय कल्याण विभाग में घुस लेने की बात सामने आ रही है. सीएम नीतीश ने अधिकारीयों को शिकायत पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
सीएम नीतीश कुमार से अपनी शिकायत सुनाने के बाद महिला ने अधिकारीयों से पूछ कि “सर अब काम हो जाएगा ना?” महिला के जाने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारीयों को बुलाकर फटकार लगाई. साथ ही उन्होंने मामले की जांच कराने का निर्देश दिया. सीएम नीतीश ने कहा कि सरकारी नौकरी में रहकर कोई कैसे इस तरह का हिम्मत करता है. इन सब चीजों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. मामले की जांच की जाए और कार्रवाई हो.