BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट BIHAR NEWS : पटना समेत बिहार में बुधवार को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द
21-Mar-2020 05:17 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : राजद ने कहा है कि हम जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सरकार की हर सकारात्मक पहल का समर्थन करते हैं। साथ ही नसीहत देते हुए पार्टी ने कहा है कि इस लड़ाई में विपक्ष के साथ बेहतर समन्वय बना कर सरकार को साथ चलने की जरूरत है।
आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बिहारवासियों को सतर्क रहने के साथ-साथ बिहार सरकार से स्वास्थ्य पेशेवरों का विशेष टास्क फ़ोर्स, ज़िला स्तर पर नोडल ऑफ़िस का गठन और उनके सम्पर्क सूत्रों की विवरणी सार्वजनिक करने का अनुरोध किया है। उन्होनें कहा कि राजद प्रदेश की पहली ऐसी पार्टी है जिसने आधिकारिक रूप से अपने समर्थकों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और राज्यवासियों से विनम्रतापूर्वक निवेदन किया है कि सभी अपने-अपने क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से सावधानी, संयम व स्वच्छता के प्रति सचेत रहकर स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए लोगों को जागरूक करें। राजद ने 31 मार्च तक अपने प्रदेश कार्यालय के लिए भी गाइडलाइन जारी की है। राजद कार्यकर्ता साफ़-सफ़ाई का विशेष ध्यान रखते हुए प्रदेश भर में मुफ़्त में फेस मास्क और हैंड सेनिटाइजर का वितरण कर सरकार का सहयोग कर रहे है।
जगदानंद सिंह ने कहा कि राजद ने एक ज़िम्मेवार विपक्ष की भूमिका अदा करते हुए सर्वप्रथम अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर सरकार को सकारात्मक सहयोग किया वहीं दूसरी और सरकार के घटक दल बीजेपी के मंत्रीगण और नेतागण सरकार के ही दिशा-निर्देशों की अवहेलना करते हुए राजनीतिक कार्यक्रमों में व्यस्त थे। जिसकी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सबूत सहित सदन में आलोचना भी की थी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मीडिया और सोशल मीडिया के मार्फ़त बिहारवासियों को कोरोना से सतर्क, सावधान और जागरूक होने के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का निरंतर आग्रह कर रहे है।