ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल!

Home / news / गर्मी का आकलन कर स्कूलों में गर्मी की छुट्टी, मंत्री विजय चौधरी बोले.....

गर्मी का आकलन कर स्कूलों में गर्मी की छुट्टी, मंत्री विजय चौधरी बोले.. सरकार की नजर बनी हुई है

20-Apr-2022 07:09 AM

PATNA : बिहार में पड़ रही प्रचंड गर्मी से लोगों को मंगलवार के दिन थोड़ी राहत जरूर मिली लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक यह राहत चंद दिनों के लिए है। अगले एक दो दिनों तक के बिहार में कुछ जगहों पर बारिश और ओले पड़ने की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है लेकिन आगे आने वाले दिनों में गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा। बिहार में गर्मी को लेकर स्कूल संचालन के सवाल पर राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने स्थिति स्पष्ट की है। 


शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को कहा कि बिहार में जारी भीषण गर्मी और तापमान के बढ़ने का आकलन किया जा रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग और अन्य संबंधित विभागों से परामर्श कर सही समय पर उचित निर्णय लिया जाएगा। मीडिया के इस सवाल पर कि क्या मौजूदा गर्मी व तापमान को देखते हुए राज्य के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी पहले कर दी जाएगी, शिक्षा मंत्री ने कहा कि गर्मी की छुट्टी को लेकर तत्काल सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है। लेकिन गर्मी की प्रचंडता को देखते हुए शिक्षा विभाग और सरकार की तरफ से भी नजर रखी जा रही है। 


शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि स्कूल बंद करने से बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है, इसीलिए हम स्कूल बंद करना नहीं चाह रहे हैं लेकिन बच्चों के स्वास्थ्य को जोखिम में डालकर पढ़ाई भी नहीं करवाना भी संभव नहीं है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि गर्मी और तापमान के बढ़ने का आकलन किया जा रहा है और अगर जरूरत हुई तो छुट्टियों पर आदेश जारी होगा।