सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
21-May-2021 08:56 PM
PATNA : कोरोना महामारी की दूसरी लहर में लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे जाप अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव की रिहाई की मांग अब बिहार ही नहीं देश का मुद्दा बन गयी। उन्हें राज्य सरकार ने सेवा के बदले 32 साल पुराने मामले में जेल एक साजिश के तहत जेल भेजा गया और बिहार वासियों को मरने के लिए छोड़ दिया गया। लेकिन अब उनकी रिहाई की आवाज बिहार ही नहीं, देशभर से आ रही है और हमें पूरा यकीन है कि सत्य की विजय होगी और वे जल्द हमारे बीच होंगे।
ये बातें आज जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने कही। उन्होंने कहा कि हम कानून के मानने वाले लोग हैं। हमें न्यायिक प्रक्रिया में पूरा भरोसा है। उनकी रिहाई के लिए प्रदेश भर में लगातार लोग सड़क पर आ रहे हैं। देश भर में उनकी रिहाई की मांग अब एक मुहिम बन चुकी है। उनकी गिरफ्तारी ने भाजपा की कठपुतली बने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की न फंसाते हैं और न बचाते हैं की कथनी को बेनकाब कर दिया है।
वहीं, राजू दानवीर ने पप्पू यादव द्वारा लोगों की सेवा के लिए बनाए गए जन अधिकार सेवा दल को लेकर कहा कि कोरोना महामारी के दूसरे लहर ने जब सबों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया और कोई भी कोरोना मरीज व उनके परिजनों के पास भी नहीं जा रहा था, तब जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद पप्पू यादव ने लोगों को बचाने का प्रण लिया और अस्पताल से लेकर शमशान तक लोगों की दिनरात मदद की। इस दौरान लोगों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने ज्यादा लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए जन अधिकार सेवा दल की स्थापना की। यह सेवा दल आज लगतार 17 दिनों से पटना के साथ - साथ प्रदेश के अन्य हिस्सों में व दिल्ली में लगातार लोगों तक खाना, दवा, ऑक्सीजन, राशन व अन्य जरूरी मदद पहुंचा रहा है और सेवा का यह कार्य आगे भी जारी रहेगा।
राजू दानवीर ने कहा कि सेवा दल की कुल 20 टीमें आज सिर्फ़ पटना में काम कर रही हैं, जो PMCH, NMCH, IGIMS, AIIMS, महावीर वात्सल्य के साथ - साथ कई प्राइवेट असप्तालों के आसपास और विभिन्न झुग्गियों में रहने वाले लोगों तक भोजन पहुंचा रही है। इसके अलावा सेवा दल जरूरतमंद लोगों तक ऑक्सीजन सिलिंडर भी पहुंचा रहा है और अस्पतालों के निरीक्षण कर गरीब मरीजों की मदद भी जारी है। उन्होंने कहा कि सेवा जन अधिकार पार्टी का संस्कार है, जो आदरणीय श्री पप्पू यादव जी से मिला है। उनका साफ निर्देश रहा है कि वे रहें या न रहें, लोगों को परेशानी में मदद होती रहनी चाहिए। इसलिए आज जहां कहीं से भी मदद के लिए फोन या अन्य सूचना आती है, सेवा दल तुरंत जाकर उनकी मदद करता है।