4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं
21-Aug-2020 05:28 PM
By Dheeraj Kumar
JAMUI : जमुई पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार मंडल के निर्देशानुसार मलयपुर थाना अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में अवैध 25 लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस मौके पर थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बरहट मोड़ के समीप से अवैध महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया.
सूचना के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के पसराहा गांव निवासी राजेश कुमार पिता उपेंद्र मंडल के रूप में की गई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल पुलिस के द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है.
गौरतलब है कि बरहट मोड़ के पास से गिरफ्तार तस्कर से अभी पूछताछ की जा रही है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके पीछे कोई बड़ा गैंग लगा हुआ है जिसकी तफ्तीश में पुलिस जुट गई है और जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की बात कही जा रही है.