ब्रेकिंग न्यूज़

Police Clash : सरपंच की पिटाई के बाद ग्रामीणों और पुलिस में हिंसक झड़प, फायरिंग का भी आरोप; SSP ने दिया अपडेट Patna Crime News: पटना में कुख्यात अपराधी की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने घर के बाहर मारी गोली; ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Patna Crime News: पटना में कुख्यात अपराधी की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने घर के बाहर मारी गोली; ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Bihar news : बिहार में जिला जज का असामयिक निधन, 6 महीने में पहले हुई थी पोस्टिंग; जांच में लगी फॉरेंसिक टीम Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी Bihar Budget 2026-27 : बिहार में महिला सशक्तिकरण पर 48 हजार करोड़ से अधिक खर्च, जेंडर बजट पेश करने की तैयारी Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब

जमुई में लव जिहाद का आरोप: 15 साल की दलित लड़की को अगवा कर निकाह रचाया, धर्मांतरण कराने का भी आऱोप

जमुई में लव जिहाद का आरोप: 15 साल की दलित लड़की को अगवा कर निकाह रचाया, धर्मांतरण कराने का भी आऱोप

03-Jun-2021 08:43 AM

JAMUI : बिहार के जमुई से गंभीर मामला सामने आया है. गांव के दलितों ने लव जिहाद की शिकायत की है. पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, जिसमें पंद्रह साल की एक दलित लड़की को अगवा कर निकाह रचाने का आऱोप लगाया गया है. गांव के दलित कह रहे हैं कि निकाह से पहले लड़की का धर्मांतरण करा दिया गया. अब गांव के दलितों के साथ मारपीट भी की जा रही है. जमुई पुलिस ने कहा है कि वह मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

15 साल की नाबालिग लड़की के साथ ज्यादती का आरोप

घटना जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र की है. पीडित दलित परिवार ने पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कहा गया है कि नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया. फिर उसका धर्म परिवर्तन करा कर मस्जिद में उससे निकाह रचा लिया गया. जब लड़की के परिजन आऱोपियों के घर पूछताछ करने गये तो उन्हें मारपीट कर गांव से भाग जाने को कहा गया है. पीडित परिवार के लोग कह रहे हैं कि दलितों क तादाद गांव में बेहद कम है. लिहाजा हर पल जान का खतरा मंडरा रहा है.

पुलिस में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में लड़की के पिता ने कहा कि पिछले 23 मई को उनकी 15 वर्षीय बेटी शौच के लिए घर से बाहर निकली थी. इसी दौरान गांव के ही मोहम्मद मुकीम खान ने अपने कुछ साथियों के साथ उसे अगवा कर लिया. पीडित परिवार के मुताबिक उन्हें 30 मई को पता चला कि उनकी बेटी का धर्म परिवर्तन करा दिया गया औऱ फिर मस्जिद में निकाह करा दिया गया है.  

गांव के दलितों को डर

बुधवार की शाम चंद्रदीप थाने में दीननगर गांव के दलित परिवार पहुंचे औऱ जान माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है. उन्होंने थाने में नाबालिग लडकी के अपहरण औऱ धर्म परिवर्तन कर जबरन निकाह रचाने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. दलितों ने कहा कि वे लोग जब आऱोपियों के घर अपनी बेटी के बारे में छानबीन करने पहुंचे तो मारपीट की गयी औऱ धमकी दे कर भगा दिया गया. दलित परिवारों ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा है कि उनकी तादाद गांव में बेहद कम है औऱ कभी भी उनके साथ अनहोनी हो सकती है. 

पुलिस ने कहा-जांच कर रहे हैं

उधर चंद्रदीप थाना पुलिस ने कहा है कि वह मामले की जांच कर रही है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जमुई के एसपी पीके मंडल ने मीडिया को बताया कि पुलिस को मिले आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है. लड़की की बरामदगी के लिए छापामारी की जा रही है. एसपी ने कहा कि लड़की की बरामदगी के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराया जायेगा औऱ फिर उसके आधार पर आगे  की कार्रवाई की जायेगी.