ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

लौहनगरी में लॉ एंड ऑर्डर फेल, दिनदहाड़े अपराधियों ने डॉक्टर को बनाया निशाना

10-Jul-2019 09:36 PM

By 11

DESK: जमशेदपुर में लॉ एंड ऑर्डर को धता बताते हुए अपराधी लगातार वारदात को अंजाम दे रहे है. यहां अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि दिनदहाड़े किसी घटना को अंजाम देकर हथियार लहराते हुए फरार हो जा रहे है. और पुलिस कुछ भी नहीं कर पा रही है. अब लौहनगरी के लोगों को पुलिस पर एतवार भी धीरे धीरे कम होता जा रहा है. ताजा मामला जिले के साकची थाना इलाके के अपेक्स हॉस्पीटल के पास की है. जहां पर अपराधियों ने डॉक्टर एकके कुंडू को निशाना बनाया. और ताबड़तोड़ उनपर फायरिंग कर हथियार लहराते हुए फरार हो गए. बताया जा रहा है कि डॉक्टर जैसे ही अपनी गाड़ी से उतर अपेक्स अस्पताल में दाखिल होने का प्रयास किए. उसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो अपराधियों ने डॉक्टर साहब की आवाज लगायी. डॉक्टर ने जैसे ही पीछे मुडकर देखा तो अपराधी फायरिंग करते हुए उनकी ओर आने लगे. किसी तरह डॉक्टर ने अपनी जान बचायी. बताया जा रहा है कि डॉ कुंडू से दो दिन पूर्व ही रंगदारी की मांग की गई थी. किसी ने उन्हे फोन कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी. रंगदारी गैंगस्टर अखिलेश सिंह के नाम पर मांगी गई थी. डॉक्टर एस कुंडू ने इसकी सूचना बिष्टुपुर पुलिस को दी थी. पुलिस मामले की जांच करने में जुट गयी है.