मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण
30-Oct-2023 02:49 PM
By First Bihar
DESK : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पिछले कुछ महीनों से यह काफी देखने को मिल रहा है कि यहां अलग - अलग राज्यों के आकर मेहनत मजदूरी करने वाले लोगों को टारगेट बनाया जा रहा है और उसकी हत्या भी कर दी जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला यूपी के मजदूर से जुड़ा हुआ है। यहां आतंकवादियों ने यूपी के रहने वाले एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि यह टारगेट किलिंग का मामला है, जिसके तहत आतंकवादियों ने दूसरे राज्य के रहने वाले शख्स को निशाना बनाया है।
दरअसल, पिछले दिनों से इन इलाकों में लगातार कई घटनाएं हुई थीं, जिसमें स्थानीय हिंदुओं और बाहरी मजदूरों को निशाना बनाया गया था। प्रशासन की सख्ती के बाद घटनाएं कुछ कम हो गई थीं, लेकिन एक बार फिर से आतंकवादियों ने टारगेट किलिंग का दुस्साहस किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि पुलवामा में यूपी के रहने वाले मुकेश को आतंकियों ने गोली मार दी थी। मुकेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल इलाके की घेराबंदी गई है। पुलिस और सेना के जवान आतंकियों की तलाश में जुटे हैं।
बताया जा रहा है कि, यह घटना जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी मसरूर अहमद वानी पर क्रिकेट मैदान पर हुए हमले के ठीक एक दिन बाद हुई है। वानी क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान एक आतंकी ने उन्हें बेहद करीब से तीन गोलियां मारी थीं। एक गोली उनकी आंख पर लगी, दूसरी पेट पर और तीसरी गर्दन में लगी थी।
उधर, वानी को अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है और हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद पुलवामा, अनंतनाग और श्रीनगर जैसे इलाकों में सख्ती बढ़ा दी गई है। मुख्य मार्गों, नाकों और एग्जिट पॉइंट्स पर सुरक्षा बलों की संख्या में इजाफा किया गया है। इसके अलावा आने-जाने वालों की चेकिंग भी की जा रही है। सोमवार को सुबह ही कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की एक कोशिश को भी नाकाम कर दिया था और एक आतंकवादी को मुठभेड़ में मार गिराया था।