NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
24-Feb-2024 02:41 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना में शनिवार से GTRI (ग्रैंड ट्रंक रोड इनिसिएटिव) का चौथा बहुचर्चित संवाद कार्यक्रम शुरू हुआ है। यह कार्यक्रम 24-25 फरवरी तक चलने वाला है। इस दो दिवसीय आयोजन में दुनिया भर से फेमस बिहारी प्रतिभाओं का आगमन होगा और सभी मिलकर बिहार के सकारात्मक विकास की बातें करेंगे। वहीं, इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे जम्मू- कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जोरदार हमला बोला है।
मनोज सिन्हा ने कहा कि - आज ग्रैंड ट्रंक रोड इनिसिएटिव में आया हूं। आज यहां आकर लग रहा है की काफी विकास हुआ है। यहां पलासी युद्ध के बाद बिहार का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि पटना के बारे में मीर क़ासिम ने लिखा था कि पटना विद्रोही नगर है। लेकिन, बिहार की पहचान प्राचीन काल से हीं बहुत अच्छी रहा है, चाहे वो शिक्षा को लेकर हो या फिर राजतंत्र को लेकर। बिहार हमेशा आगे रहा है और आगे भी यह बरकार रहेगा।
वहीं, मनोज सिन्हा ने कहा कि एक समय था जब लोग बिहार की पहचान बताने से डरते थे यह बात भी सच है कि कई दशकों तक बिहार अपनी विकास में ख़ुद बाधा बन रहा था, लेकिन अब बिहार विकास के तरफ़ बढ़ रहा है। अब प्रशासनिक दृष्टिकोण से बिहार में बदलाव की ज़रूरत है। अब हर तरफ बिहार के लोग आगे बढ़ रहे है और इससे बिहार विकास भी हो रहा है।
उन्होंने कहा कि, यह सच है कि एक वक़्त बिहार शिक्षा का प्रमुख केंद्र था चाहे वो विक्रमशिला हो या नालंदा हो। लेकिन अब इसमें कमी आई है। ऐसे में बिहार में शिक्षा में सुधार को लेकर न सिर्फ सरकार को बल्कि आम लोगों को भी आना होगा। ये सच है कि बिहार एक समय में सबसे अधिक IAS ऑफ़िसर्स होते थे। लेकिन अब इसमें कमी आई है।
इसके आगे उन्होंने कहा कि, जब पहली 5 वर्षीय योजना बनी थी तो बिहार को बहुत पैसे दिए गये थे और दूसरे राज्य को कहा जाता था कि बिहार से सीखें। इतना ही नहीं दूसरी दफा में भी बिहार को बहुत कुछ मिला और बिहार पूरे देश को आगे बढ़ा रहा था। जब बिहार में IOCL और रिफायनरी जैसे कई चीज़ें बिहार को मिली है।वर्तमान में 72 लाख हेक्टेयर एरिया में किसान खेती करते है, और अगर ये खेती को और अच्छे से किया जाए तो बिहार और आगे बढ़ सकता है।
उधर, उन्होंने जम्मू-कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि आर्टिकल 370 हटने के बाद से काफी विकास हुआ है। आने वाले 4 साल में पंजाब और हरियाणा से जम्मू कश्मीर आगे होगा। हमने जम्मू कश्मीर के लिए ऐसा प्लान बनाया है जिससे सभी चीजों का विकास होगा। जम्मू में 4 महीने पहले हमने BPO का उद्घाटन किया और वहां पर अभी 1500 लोग काम करते है।