दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
26-Dec-2021 05:07 PM
By RATAN KUMAR
KATIHAR: बुढ़ापे की लाठी का सहारा बनने के बजाए कटिहार में कलयुगी बेटों ने अपने बुजुर्ग मां-बाप को इस कपकपाती ठंड में घर से निकाल दिया। बुजुर्ग दंपती के तीन बेटे हैं और तीनों सरकारी नौकरी करते हैं। जमीन के मामूली हिस्से को लेकर बेटों ने उनके साथ जो कुछ किया उसे देख इलाके के लोग भी हैरान हैं। दोनों को इस हाल में देखकर लोगों को रहा नहीं गया। स्थानीय लोगों ने चाय, नाश्ता कराया और ओढने के लिए कंबल भी दिए। इनकी हालत को देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
बुजुर्ग दशरथ पासवान ने बताया कि उनके तीन बेटे और एक बेटी है। तीनों बेटे सरकारी नौकरी करते हैं। एक बैंक का मैनेजर है तो दूसरा मास्टर जबकि तीसरा बेटा अमीन हैं। जमीन में हिस्सा नहीं मिलने से नाराज बेटों ने उन्हें इस कड़ाके की ठंड में घर से बाहर निकाल दिया। अब वह पत्नी के साथ सड़क पर बैठा हुआ है। जहां उनकी हालत को देखकर स्थानीय लोगों ने दोनों बुजुर्ग पति-पत्नी को चाय-नाश्ता दिया और ठंड से बचने के लिए कंबल भी दिया।
पीड़ित दशरथ पासवान कहते हैं कि बेटा से लड़ाई हुआ है खाना पीना नहीं देता था। बेटा घर ले जाएगा तो फिर मारेगा और भूखा रखेगा। स्थानीय लोगों को उनके इस हाल को देख रहा नहीं गया। आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। फिर क्या था मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके बेटे गणेश पासवान को बुलाया। पुलिस के बुलावे पर गणेश पासवान दौड़ते भागते आया।
पेशे से अमीन गणेश पासवान ने बताया कि उनका भाई इन्हें लाकर यहां छोड़ दिया है। गणेश ने कहा कि अब हम मां बापू जी को अपने घर ले जा रहे हैं। लेकिन वृद्ध माता पिता को उसके प्रताड़ना का डर फिर से सताने लगा लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों की पहल पर बुजुर्ग दंपती को उनके घर तक पहुंचाया गया और उनके बेटे को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
हालांकि लोग कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे थे उनका कहना था इस तरह की घटना से समाज में गलत मैसेज जा रहा है। जिस माता-पिता ने अच्छी तालिम दी जिसके बदौलत आज तीनों बेटों ने नौकरी हासिल की। आज वही बेटे अपने बुजुर्ग मां-बाप को इस भीषण ठंड में दर-दर भटकने को छोड़ दिया। बेटों की इस करतूत से मुहल्ले के लोग भी हैरान हैं। हालांकि पुलिस और स्थानीय लोगों की पहल पर उनके बेटे के घर पर बुजुर्ग दंपती को पहुंचा दिया गया है। इसकी चर्चा इलाके में खूब हो रही है। कलयुगी बेटों की इस करतूत से लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है।












