ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो क्या पुलिस करेगी गिरफ्तार? जानिए सच्चाई, वरना पड़ सकते हैं बड़ी मुसीबत में बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस की कमी पर सड़क जाम! रोहतास में उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े लोगों ने सिलेंडर रख कर रोका मार्ग बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता

Home / news / जाली टिकट बेचने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रेलवे को लगाया है...

जाली टिकट बेचने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रेलवे को लगाया है लाखों का चूना

28-Nov-2020 08:04 PM

By Saurav Kumar

SITAMARHI :  जिला पुलिस ने फेक आईडी से जाली रेल टिकट बना कर यात्रियों को बेचने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार किया है. यह शख्स अब तक रेलवे को लाखो रुपये का चूना लगा चुका है. फर्जीवाड़ा करने वाले इस शख्स को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.


मामला सीतामढ़ी जिले के परसौनी प्रखंड मुख्यालय का है. जहां रहमान टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी पर स्थानीय पुलिस एवं आरपीएफ यानी रेलवे पुलिस बल ने संयुक्त कार्रवाई कर छापेमारी की. पुलिस ने एजेंसी संचालक धुरवार गांव निवासी मो० समीउल्लाह साह के बेटे मो महबूब अली शाह को गिरफ्तार किया है.


पुलिस ने कार्रवाई के दौरान घटना स्थल से जाली टिकट बनाने वाला हार्डडिस्क,प्रिंटर,लैपटॉप, कम्प्यूटर के साथ लाखो रुपये का जाली टिकट पेपर एवं फेक आईडी कागजात के साथ रेलवे का आपत्तिजनक समान भी जब्त किया है.


थानाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि परसौंनी बाजार स्थित रहमान टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक मो महबूब फेक आईडी से फर्जीवाड़ा कर वर्षो से रेलवे का जाली टिकट बुक किया करता था. उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस से साइबर सेल के माध्यम से मामले का उदभेदन किया था, जिसके आधार पर स्थानीय पुलिस एवं रेलवे विभाग ने संयुक्त रूप से मामले को गंभीरता से लेते हुए तह तक पहुँचने के लिए जाल बिछाया था.