ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार मौसम अपडेट: फरवरी के अंत में बढ़ी गर्मी, सुबह-शाम ठंड बरकरार पताही PHC से भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाईयां मिलने के बाद सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, कहा..दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, डायल 112 की टीम ने दबोचा, मास्टर चाबी भी बरामद टाई नहीं पहनने पर PT टीचर ने 7वीं के छात्र को ग्राउंड का 5 चक्कर मरवाया, जॉन्डिस होने के चलते और बिगड़ी तबीयत पुनारख-किऊल तीसरी-चौथी रेल लाइन को मंजूरी, 9,072 करोड़ की 3 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 9,072 करोड़ की 3 रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को दी मंजूरी कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त

जल जमाव के कारण पटना में फंसे लोगों के लिए राहत की खबर, मदद के लिए पहुंचा वायुसेना का दो हेलीकॉप्टर

जल जमाव के कारण पटना में फंसे लोगों के लिए राहत की खबर, मदद के लिए पहुंचा वायुसेना का दो हेलीकॉप्टर

30-Sep-2019 11:58 AM

PATNA:  जल जमाव और बारिश के कारण फंसे पटना के हजारों लोगों के लिए राहत की खबर हैं. फंसे लोगों की मदद के लिए वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर पटना पहुंच गया है. जिसके बाद लोगों का मदद का काम और रेस्क्यू शुरू हो जाएगा. पटना का पानी निकालने के लिए रायपुर से पंप भी मंगाया गया है.

सरकार ने मांगी थी मदद

पानी से डूब गये पटना को बचाने के लिए रविवार को नीतीश सरकार ने केंद्र सरकार को त्राहिमाम संदेश भेजा था. राजधानी में पानी में फंसे लोगों को निकालने और उन तक मदद पहुंचाने के लिए एयरफोर्स से हेलीकॉप्टर की मांग की गयी थी. पटना से पानी निकालने के लिए कोल माइंस के डीवाटरिंग मशीन को तत्काल पटना भेजने की गुहार लगायी गयी थी.

राज्य सरकार ने हाथ कर लिए थे खड़े
केंद्र सरकार को भेजे गये संदेश से साफ हो गया था कि पटना के डूबने के दो दिन बाद राज्य सरकार ने हाथ खड़े कर दिये हैं. राज्य सरकार के पास उपलब्ध व्यवस्था से राजधानी में पानी में फंसे लोगों को बचाना या उन तक राहत पहुंचाना संभव नहीं था. लिहाजा केंद्र सरकार से एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर को पटना भेजने की मांग की गयी थी. सरकार हेलीकॉप्टर के सहारे पानी में फंसे लोगों को बाहर निकालने के साथ साथ उन तक राहत सामग्री भी पहुंचायेगी.