ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / news / जेल में बंद IPS पर चलेगा केस, पद के दुरुपयोग और शराब माफिया...

जेल में बंद IPS पर चलेगा केस, पद के दुरुपयोग और शराब माफिया से साठ -गांठ का आरोप

07-May-2024 07:36 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार कैडर के 2011 बैच के आईपीएस आदित्य कुमार की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। अब इनके खिलाफ मुकदमा चलेगा। इसकी वजह यह है कि विधि विभाग के स्तर पर मामले की सघन समीक्षा के बाद उन पर लगे आरोप सही पाए गए। इसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश राज्य सरकार ने दे दिया है। फिलहाल वे जेल में बंद हैं। उन पर गया में एसएसपी रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग करने, शराब तस्करों से साठगांठ रखने जैसे अन्य कई आरोप हैं।


वहीं, इसके अलावा आईपीएस आदित्य कुमार पर स्वयं को आरोपों से मुक्त कराने के लिए तत्कालीन डीजीपी एसके सिंघल को फोन करवाकर नकली जज से धमकी दिलवाने का भी मामला दर्ज है। उन पर लगे आरोपों की जांच ईओयू कर रही है। जांच में उन पर लगे आरोप सही पाए गए हैं। इसको ध्यान में रखते हुए उनके खिलाफ केस चलाने का आदेश दिया गया है।


इसके साथ ही ईओयू ने जून 2023 में आदित्य कुमार को रिमांड पर लेकर उनसे करीब आठ घंटे तक पूछताछ की थी। उनसे 100 से अधिक सवाल पूछे गए थे। वे अधिकतर सवालों का जवाब देने से बचते रहे। जांच के क्रम में बालू माफिया, शराब तस्करों समेत अन्य से जुड़े चैट भी मिले थे। इसे लेकर भी उनसे पूछताछ की गई थी, लेकिन उन्होंने किसी सवाल का सही और स्पष्ट जवाब नहीं दिया था। यह बात भी सामने आई है कि पटना के एक नामी निजी रेस्टोरेंट में माफियाओं के साथ डील भी करते थे। इसके प्रमाण भी मिले हैं। ईओयू ने मामले में चार्जशीट दायर कर दी है।