Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
06-Mar-2024 08:17 AM
By First Bihar
PATNA : आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की विशेष अदालत में निलंबित आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया गया है। आरोप पत्र इओयू थाना कांड संख्या 33/22 में दाखिल हुआ है। इस मामले में गिरफ्तार चार नामजद अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में ही आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। आर्थिक अपराध इकाई से मिली जानकारी के अनुसार आदित्य कुमार इस मामले में नामजद आरोपित हैं।
वहीं, उनके विरुद्ध आईपीसी की धारा 353, 387, 419, 420 व अन्य और आईटी एक्ट की धारा 66 सी व 66 डी के तहत आरोप पत्र दाखिल हुआ है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद निलंबित आईपीएस ने पांच दिसंबर, 2023 को पटना के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम) की अदालत में समर्पण किया था, जिसके बाद से वे न्यायिक हिरासत में हैं।
बता दे कि, यह मामला पटना हाइकोर्ट के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश संजय करोल के नाम एवं फोटो का प्रयोग कर वॉट्सऐप अकाउंट बनाकर तत्कालीन डीजीपी संजीव कुमार सिंघल को वॉट्सऐप कॉल किये जाने से जुड़ा है। आरोपितों ने डीजीपी को फर्जी कॉल कर आदित्य कुमार के पक्ष में निर्णय लेने के लिए दबाव बनाया था।