सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
22-Jun-2023 01:03 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कल होने वाले विपक्षी एकता की बैठक को लेकर बड़ा हमला बोला है। सुशील मोदी ने कहा कि- विपक्ष की इस बैठक से जनता के बीच कोई संदेश नहीं मिलने वाला है। यह बैठक जेल जाने से डर से बुलाई गई है। सुशील मोदी ने कहा कि, विपक्ष कितना भी प्रयास कर ले कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। इस बार भी बिहार में 40 की 40 सीट बीजेपी को ही मिलेगी। मांझी के बाद अब कुशवाहा भी हमारे साथ हैं।
दरअसल, राजधानी पटना में कल विपक्षी दलों की बैठक होनी है। इसको लेकर आज से भी विपक्षी नेताओं का जमावड़ा लगाना शुरू हो गया है। इस बैठक को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि, यह बैठक बदलाव के लिए बुलाया गया है और हरेक बदलाव का सेंटर बिहार रहा है। इस बार भी बिहार से बदलाव होगा। अब इसी बयान को लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद ने कहा कि, लोकसभा में जिस पार्टी की एक भी सीट नहीं है, वह पार्टी 303 सीटों वाली पार्टी को चुनौती दे रही है। पिछले लोकसभा चुनाव में तेजस्वी यादव का खाता तक नहीं खुला था। किसी को चुनौती देने में क्या जाता है।
इसके आलावा नीतीश कुमार के विपक्षी एकजुटता के प्रयास को लेकर सुशील मोदी ने कहा कि, नीतीश कुमार ने तो पहले प्रयास किया था कि जनता परिवार एकजुट हो जाए, लेकिन वह कहां कर पाए। एक जमाना था जब लालू यादव बिहार में 150 सीट जीते थे। बाद में घटकर 22 पर पहुंच गए। तो अब लालू यादव में भी वोट ट्रांसफर करने की क्षमता नहीं है। नीतीश कुमार का तो और भी बुरा हाल है। 2010 में 115 विधायक थे और अब घट कर 44 हो गए हैं।
इधर, कांग्रेस और आरजेडी पर हमलावर होते हुए सुशील कुमार मोदी ने कहा कि, इनलोगों को डर है कि, इस बार नरेंद्र मोदी आ गए तो कोई बचेगा नहीं. सब जेल चले जाएंगे। जेल जाने के डर से ये एक हो रहे हैं। अब तो जीतन राम मांझी हमारे साथ आ गए, उपेंद्र कुशवाहा और आरसीपी सिंह भी आ गए हैं। लाख प्रयास कर लें लेकिन बिहार की जनता 40 की 40 सीट नरेंद्र मोदी को ही देगी।