ब्रेकिंग न्यूज़

इन चार सड़क परियोजनाओं से बदल जाएगी बिहार की सूरत, फोरलेन और हाई स्पीड कॉरिडोर से विकास को मिलेगी नई रफ्तार इन चार सड़क परियोजनाओं से बदल जाएगी बिहार की सूरत, फोरलेन और हाई स्पीड कॉरिडोर से विकास को मिलेगी नई रफ्तार बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत

चर्च स्कूल में छात्रों को जय श्रीराम बोलना पड़ा महंगा, स्कूल ने 17 स्टूडेंट को किया सस्पेंड

25-Sep-2019 03:26 PM

JAMASHEDPUR: चर्च स्कूल में छात्रों को जय श्रीराम का नारा लगाना महंगा पड़ गया. स्कूल प्रबंधन ने 12वीं के 17 छात्रों को सात दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया है. यह मामला जमशेदपुर के बेल्डीह चर्च स्कूल की है. एक संस्था ने  जिला शिक्षा पदाधिकारी से इसकी शिकायत भी की है और कार्रवाई की मांग की है.

प्रिंसिपल ने कहा-स्टडी लीव पर भेजा

स्कूल के प्रिंसिपल एल पीटर्सन ने कहा कि इस तरह के बच्चों के आचरण से स्कूल का माहौल खराब हो सकता है. इस स्कूल में बाकी धर्मों के बच्चे भी पढ़ते हैं. इसको लेकर एक स्कूल का उदहारण देते हुए कहा कि इस तरह के नारे से वहां पर माहौल खराब भी हुआ था. बच्चों को स्टडी लीव पर भेजा गया है.

गुस्से में प्रबंधन ने की कार्रवाई

बताया जा रहा है कि छात्रों का लाइब्रेरी का क्लास था, लेकिन सभी छात्र गैलरी में  थे. इस दौरान एक छात्र ने जय श्रीराम का नारा लगाया तो बाकी छात्र भी नारा लगाने लगे. जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने सभी छात्रों को सस्पेंड कर दिया और स्कूल आने पर रोक लगा दी. सस्पेंड होने वालों में कई छात्राएं भी है. इसको लेकर परिजनों में नाराजगी भी है.