होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
06-Nov-2021 07:56 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: घटना के कई घंटों की जद्दोजहद के बाद आखिरकार प्रशासन ने यह माना कि जहरीली शराब पीने से ही चारों की मौत हुई है। समस्तीपुर में बीएसएफ के दारोगा और एक सेना के जवान समेत 4 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। देर रात से ही समस्तीपुर के पटोरी थाना क्षेत्र के रुपौली पंचायत में ज़हरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत और कई लोगों के बीमार होने की खबर मिल रही थी लेकिन कोई अधिकारी इस घटना की पुष्टि करने को तैयार नहीं थे।
जहरीली शराब के पीने से जम्मू कश्मीर में पदस्थापित बीएसएफ के दारोगा विनय कुमार सिंह, सेना के जवान मोहन कुमार, श्यामनंदन चौधरी और वीरचन्द राय की मौत हो गई जबकि 4 लोग बीमार हैं जिनका इलाज जारी है। अधिकारियों के मुताबिक अभी तक के जांच में यह बात सामने आ रही है कि इस गांव में एक भोज में शराब पिलाई गयी थी साथ ही सेना के जवान बाहर से भी शराब लेकर आए थे।
लोकल शराब बिक्रेता के यहां से एक खास ब्रांड का शराब जिन लोगों ने पिया उनकी हालत बिगड़ने लगी। पहले उनके आंखों की रोशनी चली गई फिर उल्टी दस्त के बाद 4 लोगों की मौत हो गई। शराब पीने से बीमार एक शख्स ने भी यह स्वीकार किया है कि दो लोगों के साथ उन्होंने गांव में ही एक खास ब्रांड का शराब खरीद कर पी थी। उनके साथी की मौत हो गई जबकि उसका इलाज चल रहा है।
शराब पीने से बीमार लोगों के बयान पर शराब माफिया और लोकल शराब दुकानदारों की पहचान कर ली गई है। उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। शराब पीने से बीमार लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस यह कोशिश कर रही है जहरीली शराब की बाकी बची खेप को हर हालत में जब्त किया जा सके ताकि इसे और लोग नहीं पी सके और उनकी जान बचाई जा सके।
दरभंगा प्रक्षेत्र के आईजी अजिताभ कुमार ने लोगों से भी अपील किया है कि वे लोग कहीं से भी शराब खरीदकर सेवन नहीं करें क्योंकि कुछ बड़े शराब कारोबारियों द्वारा बड़ी मात्रा में जहरीली शराब की खेप अलग-अलग इलाकों में भेजी गई है। वहीं समस्तीपुर डीएम शशांक शुभंकर ने बताया है कि एक अभियान शराब माफियाओं के खिलाफ कारवाई की जा रही है।
इस घटना में स्थानीय पुलिस की विफलता के सवाल पर डीएम ने कहा कि इसकी भी जांच की जा रही है और पुलिस की संलिप्तता पाए जाने पर उनपर पर कारवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना को लेकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।