ब्रेकिंग न्यूज़

बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी? अब इन लोगों को इलाज के लिए नहीं जाना होगा रांची! हर जिले में जल्द शुरू होगा इस बीमारी का इलाज; सरकार ने लिया फैसला Bihar mutation scam : सरकारी जमीन गायब करने का खेल? सुपौल के CO पर FIR, जांच में चौंकाने वाले खुलासे Nitish Kumar : JDU अध्यक्ष रहेंगे CM नीतीश, आज होगी औपचारिक घोषणा; पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह Bihar crime news ; मुजफ्फरपुर में बवाल का VIDEO वायरल! पथराव के बाद 11 पर केस; घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप BIHAR NEWS : शिवहर डीडीसी ब्रजेश कुमार के ठिकानों पर SVU की बड़ी रेड, मोतिहारी-पटना में एक साथ कार्रवाई; आय से अधिक संपत्ति का आरोप Bihar News : “18 लाख महिलाओं के 10-10 हजार अटके! ‘महिला रोजगार योजना’ में फंसा पेच; जानिए क्या है वजह

Home / news / जहरीली शराब पीकर मरने वालों में 4 यादव, बोले नेता प्रतिपक्ष..यादवों के रहनुमा...

जहरीली शराब पीकर मरने वालों में 4 यादव, बोले नेता प्रतिपक्ष..यादवों के रहनुमा बनते हैं तेजस्वी..हिम्मत है तो आकार मिले

20-Nov-2023 08:10 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: पिछले दिनों सीतामढ़ी के बाजपट्टी में जहरीली शराब से पांच लोगों की संदिग्ध मौत हुई थी। इस घटना के बाद बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा पीड़ित परिजनों से मिलने सीतामढ़ी पहुंचे। परिजनों से मिलकर उन्होंने घटना की जानकारी ली। 


इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि दो दिन पहले जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हुई थी। जब बिहार में पूर्ण शराबबंदी है तब इस तरह की घटनाएं क्यों सामने आ रही है। विजय सिन्हा ने नगर विधायक मिथिलेश कुमार के आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। 


उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जात की राजनीति करते हैं और यादवों के रहनुमा बनते हैं। यदि उनके अंदर हिम्मत है तो जहरीली शराब से मरने वालों के घर आकर उनसे मिले। शराब से मरने वालों में पांच में से चार यादव जाति के हैं। झोपड़ी में रहने वाले यादवों से आकर तेजस्वी यादव को मिलना चाहिए। 


बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव यादवों के रहनुमा बनने की कोशिश करते रहते हैं तो मृतकों के परिजनों से मिलने क्यों नहीं आते। आगे नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि शासन और प्रशासन दोनों के मेल से लोगों का नरसंहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दलित और गरीबों की लाश पर तेजस्वी यादव सत्ता में बैठे हैं।