पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
20-Jun-2024 10:31 AM
By First Bihar
DESK: बड़ी खबर तमिलनाडु के कल्लाकुरिची से आ रही है, जहां जहरीली शराब पीने से अबतक 30 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि एक सौ से अधिक लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। जिले के डीएम एमएस प्रशांत ने मौतों की पुष्टि की है। कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या अभी और भी बढ़ सकती है।
इस मामले में पुलिस ने एक अवैध खराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है जिसके पास से करीब दो सौ लीटर अवैध शराब को बरामद किया है। जांच में शराब में घातक मेथनॉल मिला है। डीएम के मुताबिक, अबतक 109 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिसमें से 30 लोगों की मौत हो चुकी है। सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सरकार ने जांच का जिम्मा सीबीसीआईडी के सौंप दिया है।
सीएम एमके स्टालिन ने मौतों पर दुख जताया है और संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। सीएम स्टालिन ने एक्स पर लिखा, 'कल्लाकुरिची में मिलावटी शराब पीने वाले लोगों की मौत की खबर सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं। इस मामले में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसे रोकने के में विफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है'।
उधर, तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने एक पोस्ट शेयर कर पीड़ितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। राज्यपाल ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से जहरीली शराब के सेवन से मौतों की लगातार आ रही रिपोर्ट पर चिंता जताई है। राज्यपाल ने इसे गंभीर चिंता का विषय बताया है।