ब्रेकिंग न्यूज़

शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जहर पिएंगे तो मौत होनी तय, नीतीश के मंत्री बोले- BJP को अधिक परवाह है तो केंद्र से दिला दे मुआवजा

जहर पिएंगे तो मौत होनी तय, नीतीश के मंत्री बोले- BJP को अधिक परवाह है तो केंद्र से दिला दे मुआवजा

15-Dec-2022 03:48 PM

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। लेकिन, इसके बाबजूद राज्य के अंदर आए दिन किसी ने किसी कोने में लोगों की जान जहरीली शराब के सेवन से जा रही है। इस बीच ताजा मामला बिहार के छपरा से जुड़ा हुआ है। यहां शराबबंदी वाले राज्य में भी शराब के सेवन से 40 लोगों कि मौत हुई है। जिसके बाद से यह मामला पूरे राज्य से सबसे अधिक चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले को लेकर बिहार में चल रहे शीतकालीन सत्र में भी जमकर हंगामा किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब बिहार सरकार के मंत्री और सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्रवन कुमार ने जोरदार हमला बोला है। 


बिहार सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवन कुमार ने कहा कि, छपरा कांड पर सदन में हंगामा मचाने वाली पार्टी भाजपा को सबसे पहले उत्तर प्रदेश और गुजरात के बारे में सोचना चाहिए यहां सबसे अधिक मौत जहरीली शराब के कारण हर बार होती है और इन दोनों जगहों पर भाजपा की सरकार है। ये लोग सिर्फ और सिर्फ राजनीति करने का काम करते हैं। भाजपा के अंदर कहीं भी संवेदना नहीं बची है वो हर एक चीज़ पर राजनीति करते हैं। ये लोग पॉलिटिकल माइलेज के लिए ऐसा काम करते हैं। 


इसके आगे श्रवण कुमार ने कहा कि, भाजपा के लोग सदन में तो कोई बात कह नहीं रहे हैं और न ही नियम के अनुकूल कोई काम कर रहे हैं। इसके साथ ही अन्य लोगों का भी जो सवाल उठाया जा रहा सदन के अंदर ये लोग शोर - गुल कर उसे भी नहीं सुन रहे हैं। इसके आलावा उन्होंने कहा कि, जब वो लोग सत्ता में थे तो किसी भी मुयाबजा की बात नहीं करते थे, लेकिन जैसे ही सत्ता से हटे फालतू की मांग करने लगे। यदि उनको मुयाबजा का इतना परवाह है तो केंद्र की सरकार से दिलवा दें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, हुमलोग तो हमेशा से सुनते रहते हैं कि जहर खाने से मौत हो गई, ऐसे में शराब यदि जहर वाला है तो फिर जहरीली शराब पीने वाले तो मरते रहते हैं।


इसके आलावा तरफ से पीड़ित परिवार वाले से मिलने छपरा जा रहे भाजपा विधायकों को लेकर भी श्रवण कुमार ने कहा कि, ये लोग संवेदनादेने नहीं जा रहे हैं,बल्कि खुद का चेहरा चमकाने और पॉलिटिकल माइलेज देने जा रहे हैं। वहीं सरकार के तरफ से छपरा जाने या नहीं जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार अपना काम कर रही है। हमलोग सही मायने में दुखी हैं, इस मामले में जो भी दोषी है उनपर कार्रवाई की जाएगी।