ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी

Home / news / महागठबंधन में कुशवाहा ने ली करवट, RJD का रुख देखकर बदला पैंतरा

महागठबंधन में कुशवाहा ने ली करवट, RJD का रुख देखकर बदला पैंतरा

23-Sep-2020 01:57 PM

PATNA: पिछले दिनों नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात करने वाले रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा खुद को तरजीह नहीं मिलने से बेचैनी में है. कुशवाहा ने अब महागठबंधन में नई करवट ली है. उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने पैंतरा बदलते हुए आरजेडी को अब आंख दिखाना शुरू कर दिया है.

उपेंद्र कुशवाहा ने अपने पार्टी के नेताओं की गुरुवार को अहम बैठक बुलाई है. कुशवाहा इस बैठक में यह फैसला करेंगे कि विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी किस रास्ते पर आगे बढ़े. कुशवाहा के करीबी और रालो सपा के नेता माधव आनंद ने एक बार फिर से आरजेडी को खरी-खरी सुनाई है.



उपेन्द्र कुशवाहा क्या मांझी की राह पर चलने वाले हैं? यह सवाल इसलिए भ ीहै क्योंकि जिस कृषि बिल का आरजेडी-कांग्रेस विरोध कर रही है उसी बिल का उपेन्द्र कुशवाहा समर्थन कर रहे हैं। ऐसे में उन कयासों को और मजबूती मिली है कि उपेन्द्र कुशवाहा शायद महागठबंधन से अलग होने का फैसला  ले लें।रालोसपा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद ने कहा कि अगर हमें कोई सम्मान नहीं देना चाहते तो हम भी सम्मान के मुहताज नहीं है। उन्होंने कहा कि हर बार हम डिमांड कर रहे थे कि समय रहते सीटों को लेकर बात फाइनल हो जाए लेकिन हमारी डिमांड नहीं पूरी हो पायी। अब कल पार्टी की बैठक होने वाली है जिसमें कोई निर्णय लिया जाएगा।