ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

लॉकडाउन में नहीं मिला एंबुलेंस, जहानाबाद में मासूम की मौत

11-Apr-2020 08:00 AM

By Ajit Kumar

JAHANABAD: लॉकडाउन में स्वास्थ्य विभाग ने कई बड़े दावे किए है, लेकिन जहानाबाद सहर हॉस्पिटल से एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण एक मासूम की मौत हो गई. 

बताया जा रहा है कि लॉकडाउन में  एक तीन साल के बच्चे की तबीयत खराब हो गई है. लेकिन हॉस्पिटल से ले आने के लिए कोई एंबलेंस नहींं मिल पाया. जब किसी तरह उस बच्चे को जहानाबाद सदर हॉस्पिटल लाया गया. तो डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया. लेकिन पटना ले जाने के लिए उसे किसी तरह का हॉस्पिटल से कोई एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाया और और बच्चे ने दम तोड़ दिया.


गोद में बच्चे को लेकर मदद की गुहार लगाती रही मां

बच्चा अरवल जिले के शाहपुर गांव का बताया जा रहा है. हॉस्पिटल के डॉक्टरों के द्वारा पटना रेफर कर दिए जाने के बाद बच्चे को गोद में लेकर उसकी मां रोती रही चिल्लाती रही पर कही से भी कोई भी उसकी मदद करने को आगे नहीं आया और बच्चे की मौत हो गई. इसके बाद इसकी सूचना पर पीपीएम स्कूल के निदेशक सुनील ने अपनी  गाड़ी भेजा तब तक उस बच्चे ने दम तोड़ दिया था. इस मामले में जहानाबाद डीएम नवीन कुमार ने कहा कि हमे जानकारी नहीं है. अगर इस तरह की हुई है तो कौन जिम्मेवार है उसका पता लगाया जाएगा.