RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
04-Jan-2021 05:23 PM
By Ajit Kumar
JAHANABAD : इस वक्त एक ताजा खबर जहानाबाद जिले से सामने आ रही है. जहां 6 महीने के एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है. परिजनों ने डॉक्टर के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाया है. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पटना-गया मेन रोड को जाम कर दिया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
मामला जहानाबाद जिले के कल्पा ओपी का है, जहां टाली किनारे गांव में 6 महीने के एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है. मृतक बच्चे के परिजनों ने डॉक्टर के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाया है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि बच्चे की अचानक तबीयत ख़राब होने के कारण उसे इलाज के लिए जहानाबाद शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच-83 पर पटना-गया मुख्य सड़क को जाम कर दिया है. मामले की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. नाराज लोगों को समझा-बुझाकर परिचालन व्यवस्था बहाल करने का प्रयास जारी है.