RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
28-Mar-2023 06:04 PM
By AJIT
JEHANABAD: जहानाबाद में बाइक चेकिंग के दौरान थानेदार ने एक युवक को गोली मार दी है। युवक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। परिजनों ने ओकरी ओपी के थानेदार पर गोली मारने का आरोप लगाया है। युवक के पिता ने बताया कि ओकरी ओपी के थानेदार चंद्रहास कुमार अनंतपुर गांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच उनका लड़का सुधीर वहां से बाइक लेकर गुजर रहा था।
सिर पर हेलमेट और ड्राइविंग लाइसंस नहीं रहने के कारण वह पुलिस को देखते ही भागने लगा। सुधीर को भागते देख थानेदार ने उसका पीछा किया और जब वह नहीं रुका तो गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सुधीर को आनन-फानन में प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती किया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
हालांकि डॉक्टरों ने शरीर से गोली को निकाल दिया है लेकिन स्थिति अभी भी चिंताजनक है। इस मामले में जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने बताया कि जैसे ही हमें इस बात की जानकारी मिली हमने तुरंत घोसी सर्किल इंस्पेक्टर और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार पांडेय को घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच करने का आदेश दिया। रिपोर्ट आने के बाद मामले की सच्चाई सामने आएगी जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घायल सुधीर के पिता रबीन्द्र यादव ने बताया कि घटना मंगलवार की सुबह करीब दस बजे की है। सुधीर को उन्होंने किसी जरूरी काम के लिए जहानाबाद के बंधुगंज बाजार में भेजा। बाइक से जाने के दौरान उसकी नजर ओकरी ओपी के अनंतपुर गांव के पास चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान पर गयी। उसे लगा कि अब उसे पुलिस पकड़कर फाइन कर देगी। पुलिस की कार्रवाई के डर से वह भागने लगा। इसी दौरान पुलिस ने गोली चला दिया। गोली सुधीर को जा लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।