RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
10-Nov-2022 10:30 AM
By Ajit Kumar
JEHANABAD : बिहार में अपराध अपने चरम पर हैं। राज्य के अंदर शयद ही कोई ऐसा दिन हो जब अपराधी अपने काले मंसूबों को अंजाम नहीं देते हों। वहीं, अपराधियों के इस बढ़ते तांडव से पुलिस महकमे में लगातार इसके रोकथाम को लेकर बैठकों का सिलसिला जारी है, लेकिन इसके बाबजूद अपराध कम होता नहीं दिखा रहा है। इसी कड़ी में अब जहानाबाद जिलें से एक अपराध की खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां सुबह - सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, जहानाबाद जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर भेलावर ओपी क्षेत्र के हाटी गांव में सुबह-सुबह एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल गांव के ही रहने वाले एक युवक सुमित कुमार का शव घर के बगल में ही पड़ा हुआ था। शव के बगल में ही युवक की बाइक और सल्फास की गोलियां पड़ी थी। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस की टीम गांव पहुंची।
एसडीपीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि पुलिस सभी एंगल से इसकी जांच कर रही है। एसडीपीओ अशोक पांडे ने बताया कि युवक एक दिन पहले कई लोगों से कुछ काम के लिए 11 हज़ार रुपए का डिमांड कर रहा था। पैसे नहीं होने की वजह से सुमित डिप्रेशन में भी था। हालांकि,अशोक पांडे ने यह भी बताया कि पुलिस दूसरे एंगल से भी इसकी जांच करेगी।
पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि सुमित कुमार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी जुड़ा हुआ था। ज्यादातर समय वह जहानाबाद शहर में ही रहता था। कल शाम के बाद से घर से निकला उसके बाद घर नहीं लौटा। आज सुबह जब लोगों ने गांव के बगल में उसका शव देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है लेकिन एक युवक की मौत से गांव के लोग सदमे में है।