अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
26-Dec-2022 05:09 PM
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से ‘समाज सुधार यात्रा’ पर निकलने वाले हैं। हालांकि फिलहाल इस यात्रा की रूप रेखा तैयार नहीं हुई है और ना ही औपचारिक एलान किया गया है। पिछले दिनों खुद सीएम नीतीश ने भी कहा था कि जब वे यात्रा पर निकलेंगे तो इसकी जानकारी दे दी जाएगी। इस बीच विधान परिषद में विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने भी बड़ा एलान कर दिया है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री यात्रा के दौरान जिन जगहों पर जाएंगे, एक सप्ताह बाद वे भी उन जगहों का दौरा करेंगे और जनता के बीच पहुंचकर मुख्यमंत्री की पोल खोलने का काम करेंगे।
सम्राट चौधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कैमरे से साथ यात्रा पर निकलना चाहिए और वहां की रिकॉर्डिंग करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ठीक एक सप्ताह बाद वे भी वहीं पर पहुंचेंगे और उनकी यात्रा के पोल खोलेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम अपनी यात्रा के दौरान सिर्फ सलेक्टेड लोगों से ही मिलते हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में वैसे लोगों की एंट्री बैन होती है जो सरकार की पोल खोल सकते हैं। सम्राट ने कहा कि इस बार सीएम की पोल खोलने के लिए वे भी यात्रा करेंगे।
वहीं उन्होंने बिहार में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पर संगति का असर होने लगा है। जिस भाषा का इस्तेमाल तेजस्वी यादव कर चुके हैं उसी भाषा का इस्तेमाल कर मुख्यमत्री लोगों को ठंडा करने की बात कहते हैं। राजद में जिस गुंडाराज की प्रवृति है, नीतीश कुमार उसे अपना रहे हैं। जिसका नतीजा है कि आज बिहार में गुंडाराज आ चुका है। नीतीश कुमार लोगों की समस्या सुनने का दावा करते हैं लेकिन आम जनता की राय के अनुसार आजतक कोई काम नहीं किया।